{"_id":"599eef554f1c1bc5088b45e3","slug":"criminal-ran-from-train-by-bluffing-faridabad-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथों में रह गई हथकड़ी और भाग गया कुख्यात बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हाथों में रह गई हथकड़ी और भाग गया कुख्यात बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने साढ़े चार लाख के इनामी बदमाश साहून का शार्प शूटर बदमाश अरशद उर्फ राणा गुरुवार को तड़के इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोसीकलां आउटर के पास कूदकर भाग गया।
उज्जैन पुलिस ट्रक लूट के एक मामले में अरशद को दो दिन पहले ही कस्टडी में ले गई थी। पूछताछ करने के बाद एक दरोगा और तीन सिपाहियों की कस्टडी में उसे वापस फरीदाबाद की नीमका जेल में दाखिल करने ले जाया जा रहा था।
कुख्यात अपराधी अरशद उर्फ राणा शेरगढ़ थाने के गांव विशंभरा का रहने वाला है। अरशद पिछले ढाई साल से फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद था। 22 अगस्त को ट्रक लूट के एक मामले में पूछताछ के लिए उसे उज्जैन जनपद (मध्य प्रदेश) के थाना घटिया में ले जाया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ करने के बाद घटिया थाने के दरोगा राम सिंह चौहान और सिपाही नरेंद्र धाकड़, कुलदीप सिंह और अजय कुमार उसे वापस फरीदाबाद की नीमका जेल में दाखिल करने के इंटरसिटी एक्सप्रेस से ले जा रहे थे।

टॉयलेट जाने को कहा और दे दिया धक्का
गुरुवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे जब ट्रेन कोसीकलां में आउटर के पास आई तो अचानक अरशद ने पेट में दर्द की शिकायत की और टॉयलेट जाने को कहा। इस पर पुलिस वाले उसे टॉयलेट की तरफ ले जाने लगे। जब अरशद गेट के पास पहुंचा तो हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और सिपाही नरेंद्र सिंह धाकड़ को धक्का देकर चलती ट्रेन से कूद गया।
आउटर के पास ट्रेन की रफ्तार भी कम थी। अरशद के फरार हो जाने के बाद पुलिसवालों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रुकवाया और जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। मथुरा जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं हाथ नहीं लगा। अरशद पर 50 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।