फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime graph in agra uttar pradesh

आगरा में बेखौफ अपराधी: 20 दिन में 10 बड़ी चोरियां... खुलासा एक का भी नहीं

Sun, 20 Dec 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime graph in agra uttar pradesh
अपराध - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिर्फ बैंक डकैती में पुलिस नाकाम नहीं हुई, शहर से लेकर देहात तक में चोरी और लूट की वारदात लगातार हो रहीं हैं। इनमें खुलासा एक का भी नहीं हुआ है। पिछले 20 दिन में 10 बड़ी चोरी हो चुकी हैं। पुलिस वारदात को रोक भी नहीं पा रही है। 
विज्ञापन


बैंक में डकैती की घटना से दो दिन पहले रोहता स्थित जेवरात की दुकान में दीवार तोड़कर चोरी हुई थी। चोर छह लाख रुपये के सोने के जेवरात ले गए थे। इसके बावजूद गश्त नहीं बढ़ाई गई। अगली घटना बैंक डकैती की हो गई। शुक्रवार रात थाना जगनेर के गांव सरैंधी में चोरों ने दो दुकानों से चोरी की। 
विज्ञापन

चोरी की प्रमुख घटनाएं
- 11 दिसंबर को ताजगंज के गांव लोधई में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने उस घर को निशाना बनाया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। चोर दो घरों से करीब 12 लाख के जेवरात ले गए थे।
- दस दिन पहले सदर की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में रेलवेकर्मी के घर में चोरी हुई थी। परिवार बाहर गया था। चोरों ने दरवाजे को जलाकर घर में प्रवेश किया था। चोर लाखों के जेवरात ले गए थे।
- एक दिसंबर को सिकंदरा के ककरैठा में घर में चोरी हुई थी। परिवार शादी में गया था। चोर आठ लाख रुपये के सोने के जेवरात और अन्य सामान ले गए थे।
- 28 नवंबर की रात को ताजगंज के कलाल खेरिया स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी हुई थी। चोर लाखों का माल लेकर चले गए थे।
- 27 नवंबर की रात को कमला नगर थाना के पास बल्केश्वर में बदमाशों ने देवेंद्र सिंह के घर में लूटपाट की थी। घर में बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। लेकिन, देवेंद्र की पत्नी के जागने पर लूटपाट करके भाग गए थे। करीब आठ लाख के जेवरात ले गए थे।
- 24 नवंबर को ताजगंज के कर्मयोगी कॉलोनी में नितिन गुप्ता के घर में चोरी हुई थी। चोर लाखों के जेवरात ले गए थे। 
-जगदीशपुरा के प्रताप नगर में परचून व्यापारी के घर में लाखों की चोरी हुई थी। 
-थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस बूथ के सामने हार्डवेयर की दुकान में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed