फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cow attack on balveer

गाय के हमले से वृद्ध की मौत, व्यापारियों में गुस्सा

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
cow attack on balveer
गुदड़ी मंसूर खां में बाजार बंद कर जताया आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
गुदड़ी मंसूर खां में मंगलवार सुबह एक गाय ने वृद्ध पर हमला बोल दिया। वृद्ध के पेट और गर्दन पर सींग मारकर लहूलुहान कर दिया। परिवारीजन अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद किया। परिवारीजनों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांगी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


खंदौली के गांव खेरिया निवासी बलवीर सिंह उर्फ बल्लो (60) कई साल से अपनी बहन रामबेटी के घर में रहते थे। वह जेनरेटर की प्लेट बनाने वाली दुकान पर काम करते थे। मंगलवार सुबह सात बजे घर से निकलकर काम से जा रहे थे। तभी उन पर गाय ने हमला बोल दिया। कई फुट तक उठाकर जमीन पर पटका। वृद्ध की मौत की जानकारी पर गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ दूध विक्रेता अपनी गाय दिन में छोड़ देते हैं। पिछले 15 दिन में कई घटनाएं हो चुकी हैैं। गाय बच्चों को भी घायल कर चुकी हैं। उन्होंने नगर निगम से उन्हें पकड़ने की मांग की। उधर, घटना स्थल पर लौटे पर परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख दिया। एसओ छत्ता का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


निगम के पास तो कांजी हाउस तक नहीं
शहर में आवारा जानवरों का मुद्दा कमिश्नर और जिलाधिकारी की लगभग हर बैठक में उठता है लेकिन काम के नाम पर कुछ नहीं होता। हालात ये है कि नगर निगम का एक मात्र कांजी हाउस भी वर्षों से बंद पड़ा है। शहर में किसी वीवीआईपी के आगमन पर अभियान चलता है लेकिन यहां भी खानापूर्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां आवारा जानवर सड़कों पर घूमते नहीं मिलते, जिसके चलते आए दिन हादसे होते हैं और सड़कों पर जाम लग जाता है। ताजनगरी आने वाले पर्यटक भी कचरों पर मुंह मारते जानवरों के फोटो खींचकर ले जाते हैं, जिससे शहर की छवि खराब होती है। यही नहीं बंदरों और कुत्तों के काटने से कई पर्यटक घायल हो चुके हैं और बंदरों की घुड़की वजह से कई लोग छत से गिरकर जान गंवा चुके हैं। इस समस्या पर हर बैठक में बातें बड़ी-बड़ी होती हैं लेकिन शहर को आवारा जानवरों से निजात नहीं मिल सकी है। जेल रोड पर स्थित नगर निगम का कांजी हाउस पिछले करीब 15 वर्षों से बंद पड़ा है। 


बंदर पकड़ो अभियान भी फुस
आगरा(ब्यूरो)। पूर्व मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर के कार्यकाल में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। एसओएस संस्था से बंदरों को पकड़ने कर उनकी नसबंदी का करार किया गया। पहले चरण में 500 बंदरों को पकड़ने के लिए एसएन मेडिकल कालेज और कलेक्ट्रेट में पिंजड़े लगाए गए थे लेकिन इस अभियान का असर नहीं दिख रहा है। 


जानवरों को पकड़ने में पिटते हैं निगम कर्मी
आगरा(ब्यूरो)। एक समस्या यह भी है कि नगर निगम के कर्मचारी जानवर पकड़ने जाते हैं तो उनकी पिटाई तक हो जाती है। धार्मिक आस्था के चलते लोग बंदर, सांड और गायों को पकड़ने नहीं देते। कई बार निगम कर्मियों से मारपीट की गई और थानों में एफआईआर तक कराई गई। कांजी हाउस न होने के कारण निगम कर्मी जानवरों को दयालबाग में स्थिति एसपीसीए संस्था में भेज देते हैं, जहां से पशुपालक जुर्माना देकर उन्हें मुक्त करा ले जाते हैं। 


वर्जन
नगर निगम का कांजी हाउस बंद पड़ा है। हमारे पास साधन और कर्मचारी सीमित हैं। समय-समय पर अभियान चलाते हैं लेकिन कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाती है। आवारा जानवरों की समस्या का समाधान तभी हो सकता है जब पुलिस-प्रशासन के सहयोग से संयुक्त अभियान चले। 
डा. योगेश शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed