फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court will be give decision on udai swaroop arresting

उदय स्वरूप की गिरफ्तारी  पर आज होगा फैसला

Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
court will be give decision on udai swaroop arresting
सीबीआई की चार्जशीट से बढ़ी हैं आरोपी की मुश्किलें - फोटो : file photo
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) मेें नैनो टेक्नोलॉजी की शोध छात्रा नेहा शर्मा की हत्या के आरोपी उदय स्वरूप की गिरफ्तारी पर गुुरुवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। वह इस केस में जमानत पर जेल से बाहर चल रहा है। लेकिन सीबीआई की चार्जशीट के बाद उसकी मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीबीआई ने उस पर रेप और साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ा दी है। इनमें उसे जमानत नहीं है। उसे जेल भेजा जाए या नहीं, इस पर बहस पहले ही हो चुकी है। अब सिर्फ फैसला बाकी है। उदय स्वरूप की गिरफ्तारी के लिए याचिका नेहा के पिता रक्षपाल शर्मा निवासी दिल्ली ने दायर की थी। अदालत ने निर्णय सुनाने के लिए 12 मई की तारीख मुकर्रर की थी। उदय स्वरूप को कोर्ट में हाजिर रहने के लिए कहा गया था। वह पिछली तारीख पर भी पेश हुआ था। बता दें, नेहा शर्मा को 15 मार्च 2013 को संस्थान की लैब में कटर से काटकर मारा गया था। 
विज्ञापन


ऐसे बदली कहानी
- पुलिस ने 40 दिनों में चार्जशीट दाखिल की थी, सीबीआई को ढाई साल लगा।
- पुलिस ने दो आरोपी बनाए थे, सीबीआई ने सिर्फ एक ही (उदय स्वरूप) बनाया।
- पुलिस की चार्जशीट में 30 गवाह थे, सीबीआई ने इससे छह ज्यादा 36 बनाए हैं।
- पुलिस ने रेप के प्रयास और हत्या की धारा लगाई थी, सीबीआई ने रेप, हत्या, साक्ष्य मिटाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed