फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cosmetic Businessman Killed In Mathura Body Found In Farm Crime News

मथुरा में व्यापारी की हत्या से सनसनी, दुकान का पूजन कर लौट रहे थे घर, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Mon, 16 Nov 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Cosmetic Businessman Killed In Mathura Body Found In Farm Crime News
मृतक दिलीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के राया कस्बा में व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राया निवासी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के बड़े भाई व्यापारी दिलीप गर्ग दुकान बंद कर मथुरा लौट रहे थे। रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव मथुरा मार्ग गांव गोसना के पास रेलवे ट्रैक के निकट पड़ा मिला। शनिवार देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कस्बा राया निवासी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के बड़े भाई दिलीप गर्ग पुत्र स्व.रामगोपाल गर्ग मथुरा में रहते हैं। उनकी राया के कटरा बाजार में दिलीप जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दिवाली के मौके पर शनिवार को दिलीप दुकान का पूजन करने आए थे। इसके बाद दुकान बंद कर करीब नौ बजे मथुरा के लिए निकले थे। रात ग्यारह बजे तक दिलीप घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा रात में ही उनकी खोजबीन की गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। गांव गोसना पर रेलवे ट्रैक के निकट एक शव की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा हुआ था और जेब में एटीएम कार्ड आदि बिखरे पड़े थे जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है दिलीप की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है। सूचना पर सीओ सदर रमेश चन्द्र तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढाई साल पहले भी दिलीप के बड़े भाई मथुरा निवासी चिकित्सक डॉ. संजीव अग्रवाल की धर्मपत्नी डॉ. खुशबू की घर में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

व्यापारियों में आक्रोश
इस हत्याकांड से व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों से क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि मृतक व्यापारी की दुकान से लेकर हाथरस-मथुरा मार्ग चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। व्यापारियों को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल के किशन कुमार सर्राफ, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल,  रमेश चन्द्र बजाज, मुन्नालाल अग्रवाल, संजय बजाज, मुकेश अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, पवन अग्रवाल  आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed