{"_id":"58124c314f1c1b057fbc3ea8","slug":"cop-charged-with-assault-and-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर मारपीट और फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर मारपीट और फायरिंग का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर के बड़ा उखर्रा स्थित दुर्गा नगर में गुरुवार सुबह प्लाट से जबरन रास्ता निकालने के विरोध पर सिपाही और उसके साथियों ने प्लाट मालिक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान फायरिंग करके दहशत फैला दी। मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं।
दुर्गा नगर, सदर निवासी अजीत कुमार का मोहल्ले में ही प्लाट है। उसका आरोप है कि अलीगढ़ में तैनात सिपाही जनमेद उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। गुरुवार को अपने साथी रोहित, पप्पू और राहुल के साथ प्लाट पर आया। उसमें से रास्ता निकालने लगा। अजीत ने विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। बचाने आए उसके भाई उदयवीर, उसकी पत्नी चमेली, चचेरे भाई बृजेश को भी पीटा। उनको गंभीर चोट आईं। इस दौरान उक्त लोगाें ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर हमलावर भाग खड़े हुए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमे में जनमेद सहित अन्य को नामजद किया गया है। जनमेद सिपाही बताया जा रहा है।