फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable will be arrest soon

लूट के आरोपी सिपाहियों के हाथों में लगेगी हथकड़ी

Tue, 20 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
constable will be arrest soon
दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करने की तैयारी भी शुरू की गई - फोटो : फाइल फोटो
प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बनकर नोएडा के बिल्डर से फीरोजाबाद के सिरसागंज में 80 लाख रुपये के पुराने नोट लूटने के आरोप में निलंबित किए गए आगरा ट्रैफिक  पुलिस के सिपाही राघवेंद्र सिंह और भारत मिश्रा के हाथों में हथकड़ी लगना लगभग तय हो गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने का मन बना लिया है। फिलहाल पीड़ित व्यापारी से एक बार फिर तहरीर देने के लिए कहा गया है। अगर वह राजी नहीं होता है तो पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करेगी। इसके तुरंत बाद उन्हें बर्खास्त भी कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अपने किए की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


राघवेंद्र सिंह मैनपुरी के करहल का रहने वाला है। भारत मिश्रा एटा के अलीगंज का। पीड़ित बिल्डर मूल रूप से दिल्ली के सर्वप्रिय नगर का बताया गया है लेकिन फिलहाल नोएडा में रह रहा है। उसके दो ड्राइवर फर्रुखाबाद के हैं ।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक ड्राइवर राघवेंद्र और भारत मिश्रा को जानता है। उसने ही इन दोनों को बताया था कि कानपुर के एक बैंक अधिकारी से सेटिंग करके बिल्डर एक दिसंबर को कार से1000-500 के 80 लाख रुपये के पुराने नोट जमा कराने जा रहा है। इसी के बाद सिपाहियों ने लूट का प्लान तैयार किया। दोनों ने आगरा में कार पर नीली बत्ती लगाई और फीरोजाबाद के सिरसागंज में खुद को ईडी अफसर बताकर बिल्डर से 80 लाख लूट लिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने दोनों को सोमवार को ही सस्पेंड कर दिया था। मंगलवार को आईजी सुजीत पांडे ने निर्देश दिए कि उन परकेस दर्ज किया जाए। उनके खिलाफ  बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जाए।

ड्राइवर भी जाएगा जेल
आगरा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूट की साजिश में बिल्डर का एक ड्राइवर शामिल रहा है। उसे भी केस में आरोपी बनाया जाएगा। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


बिल्डर ने खुद की पड़ताल
 सिपाहियों ने बिल्डर से कहा था कि उन्हें सूचना मिली है कि उसकी गाड़ी में 80 लाख रुपये हैं। इस पर बिल्डर को शक हो गया कि सूचना ड्राइवर ने लीक की है। उसने ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ कर लूट की पूरी साजिश का पता लगाया। उसने ड्राइवर को धमकी दी कि उसे जेल भिजवा देगा, लेकिन अगर सहयोग किया तो बख्स देगा। इसके बाद ही ड्राइवर ने दोनों सिपाहियों के नाम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed