फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   communal tensions in etmadpur after mahapanchyat

एत्मादपुर में महापंचायत के बाद बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

Sat, 09 Apr 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
communal tensions in etmadpur after mahapanchyat
भाजपाइयों और हिन्दू संगठनों ने कस्बा में पैदल मार्च भी किया - फोटो : अमर उजाला
सब्जी व्यापारी निरोत्तम बघेल के साथ मंगलवार को सरेआम आपत्तिजनक हरकत किए जाने के मामले में कस्बा में सांप्रदायिक तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पहले मोहल्ला सतौली में भाजपा और हिन्दू संगठनों की महापंचायत की गई। इसके बाद पैदल मार्च निकाला गया। महापंचायत में पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत के बाद मोहल्ला सतौली से पैदल मार्च निकाला गया। जो मोहल्ला शेखान, मैन बाजार, तकिया चैराहा होते हुए मोहल्ला कटरा पहुंचा। बता दें, निरोत्तम को घर से खींचकर उनकी सरेआम पिटाई और उनके साथ आपत्तिजनक हरकत किए जाने का आरोप सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां, उनके पिता और चार भाइयों पर है। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन हिन्दू संगठन और भाजपा नेता मांग कर रहे हैं कि इन पर रासुका लगाई   जाए।
विज्ञापन

महापंचायत में भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार के मद में सपाई खुलेआम गुंडई कर रहे हैं। अलीगढ़ की  पूर्व सांसद सारिका बघेल के पति देवेन्द्र बघेल ने कहा कि बघेल समाज चुप नहीं बैठेगा।  भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने कहा कि बदला लिया जाएगा।  पार्षद संजय बघेल पिंकी फौजी, अभयनाथ सिंह, टीकम सिंह तोमर, शैलेन्द्र यादव, क्रष्णवीर जादौन, माधवेन्द्र नाथ सिंह, हरवीर बघेल, पंकज बघेल, राजेश शर्मा, रिषी सिकरवार, राजवीर बघेल, सचिन बघेल, कालीचरन बघेल, देवलाल बघेल, माधव बघेल, राजू बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने के एलान से बढ़ी टेंशन
एत्मादपुर। महापंचायत और पैदल मार्च के बाद मोहल्ला सत्ता स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर में बघेल समाज के नेताओं की पंचायत हुई। इसमें नेता देवेन्द्र बघेल, प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, पिंकी फौजी, पार्षद संजय बघेल ने कहा कि सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्लिम खां द्वारा जो जो समाज को घाव दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। इसके लिए समाज एकजुट होकर आंदोलन छेड़ेगा। इसका बदला लेने की बात कही गई। इसके लिए बघेल समाज स्वाभिमान मोर्चा के गठन का एलान करते हुए दस लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी।
मुस्लिम समाज ने की घटना की निंदा
एत्मादपुर। मैन बाजार स्थित जामा मंस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक आहूत की। सपा के पूर्व जिला सचिव हाजी फरीद खां ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि निरोत्तम बघेल के साथ जो घटना हुई है उसका मुस्लिम समाज निंदा करता है। सलीम कुरैशी, चांद कुरैशी, काले कुरैशी, चिरागुददीन कुरैशी, कदीर कुरैशी, हाफिज फरमान, गफूर खां मौजूद रहे।
दो और अभियुक्त गए जेल
एत्मादपुर। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में पहले ही मुस्लिम खां के दो भाई असलम और मुवीन पुत्रगण हाजी पुन्नी खां को जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को बरहन तिराहा से नईम पुत्र पुन्नी खां और इशरार पुत्र शमशाद को गिरफतार करके जेल भेज दिया।


11 के घेराव की तैयारी
एत्मादपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेताओं  ने गुरुवार को पंचायत करके 11 अप्रैल को तहसील का घेराव करने का एलान किया था। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने पीपरिया, नगला केहरी, अगवार गांवों में जनसंपर्क करके लोगों से तहसील में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
हिन्दू महासभा संगठन भी पहुंचा
एत्मादपुर। आगरा से हिन्दू महासभा संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजदीप सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे।
निरोत्तम की बिगड़ी हालत, बीमार
एत्मादपुर। मोहल्ला कटरा के निरोत्तम बघेल की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें डायरिया और बुखार से पीड़ित बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed