{"_id":"1a683f19f10931d03e2b0823a3eb806a","slug":"commotion-sabotage-after-saraf-s-daughter-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की बेटी की ससुराल में मौत पर हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की बेटी की ससुराल में मौत पर हंगामा, तोड़फोड़
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा वजीर खां में सोमवार को सराफ की बेटी की ससुराल में मौत हो गई। जानकारी पर मायका पक्ष ने ससुराल मेें तोड़फोड़ कर दी। तीन वाहनों में आग लगा दी, जिसे क्षेत्र के लोगों ने बुझा दिया। लोगों ने उन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पति सहित छह लोगोें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोहामंडी के पुनियापाड़ा निवासी सराफ मनोज वर्मा ने अपनी बेटी सोनम (25) की शादी ढाई साल पहले कटरा वजीर खां के सराफ शोभराज पुत्र राजकुमार वर्मा के साथ की थी। मनोज ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। पिछले कुछ माह से दस लाख रुपये मांग रहे थे।
सोमवार शाम तकरीबन चार बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि सोनम की मौत हो गई है। ससुराल पहुंचे तो सोनम का शव पड़ा था। पति फरार था। घर पर मिले जेठ ने उनसे अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
इस पर मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। घर में खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। रात तकरीबन आठ बजे तक कार्रवाई न होने से गुस्साए मायके वालों ने दो स्कूटर और एक बाइक में आग लगा दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने उन्हें शांत किया।