फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clerk beaten the officer after not getting salary in mainpuri

यूपी: वेतन न मिलने पर बाबू ने दफ्तर में घुसकर अधिकारी को पीटा, पत्नी-बेटा सहित गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 10:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Sep 2020 10:04 AM IST
सार

  • घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
clerk beaten the officer after not getting salary in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के विकास भवन में शुक्रवार शाम को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उनके कार्यालय में घुसकर एक क्लर्क ने पीट दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार शाम को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (डीएसटीओ) प्रशांत कुमार अपने कार्यालय में थे। तभी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक हंबीर सिंह पत्नी शशिबाला और बेटे चेतन प्रताप के साथ कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन



वेतन न देने की बात कहकर उन लोगों ने डीएसटीओ की पिटाई कर दी। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी आ गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट व अन्य धाराओं में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि कि एफआईआर दर्ज करा दी है, पुलिस अब कार्रवाई करेगी। 

पूर्व में भी हो चुका है विवाद  

बीते वर्ष भी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रशांत और वरिष्ठ सहायक हंबीर सिंह में विवाद हो चुका है। तब बाबू की ओर से अधिकारी पर मारपीट करने और अभद्रता का आरोप लगाया था। मामले में तहरीर भी दी थी, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने खुद मामले की जांच कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

इंस्पेक्टर कोतवाली विजय गौतम ने कहा कि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मौके से हिरासत में लिए गए आरोपियों को शनिवार को जेल भेजा गया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed