{"_id":"5835e4b04f1c1b242413c26a","slug":"ciber-crime-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी के बाद साइबर क्रिमिनल ने दिया झटका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट बंदी के बाद साइबर क्रिमिनल ने दिया झटका

Updated Thu, 24 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के चलते जहां लोग बैंक के चक्कर काट रहे हैं तो वहीं साइबर क्रिमिनल खाते से रकम उड़ाकर झटका दे रहे हैं। न्यू आगरा क्षेत्र में एक व्यक्ति से फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर 47798 रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
नई आबादी, दुर्गा नगर, नगला पदी निवासी विजय लवानिया का एसबीआई की हीराबाग शाखा में खाता है। 21 नवंबर को मोबाइल पर काल आया। काल करने वाले ने खुद को एसबीआई की मुख्य ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है। उसे दोबारा चालू करने के लिए पर्सनल जानकारी मांगी। उन्होंने एटीएम कार्ड की जानकारी फोनकर्ता को दे दी। कुछ देर बाद ही विजय के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें पासवर्ड था। शातिर ने दोबारा फोन कर यह पासवर्ड भी पूछ लिया। कुछ देर बाद खाते से 47798 रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। विजय की पत्नी मंजू ने मैसेज देखे तो उनके होश उड़ गए। नोट बंदी के कारण घर के लोग परेशान है। अब खाते से रकम निकलने से ज्यादा दिक्कत हो रही है। बुधवार को परिवारीजनों ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की।
ध्यान रखें
-साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, किसी अंजाम व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का नंबर और कोड न बताएं। खाते से आनलाइन शापिंग होने पर तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें। अगर, कोई काल करके एटीएम कार्ड की जानकारी मांगता है तो उक्त नंबर की जानकारी साइबर क्राइम सेल को दें।