फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ciber banking

हैकर ने युवक के खाते से 25 हजार निकाल भेजा ई-मेल

Wed, 18 Jan 2017 12:03 AM IST
हैकर ने युवक के खाते से 25 हजार निकाल भेजा ई-मेल
हैकर ने युवक के खाते से 25 हजार निकाल भेजा ई-मेल Updated Wed, 18 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ciber banking
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : demo pic
मैं एक हैकर हूं, क्योंकि मेरी मां की तबियत खराब है इसलिए आपके खाते से रकम निकाली है। मैं यह रकम कुछ ही दिन में वापस कर दूंगा। मुझे माफ कर देना। एक खाते से 25 हजार रुपये निकालने के बाद हैकर ने मेल भेजकर यह बात कही है। पीड़ित ने मंगलवार को डीआईजी से शिकायत की। इसके बाद हैकर ने पीड़ित के खाते में रकम जमा भी करा दी।
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र निवासी एक युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि दस जनवरी को आनलाइन शापिंग की थी। 13 जनवरी को उनके खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर इस बात की जानकारी हो सकी। पीड़ित युवक ने बताया कि उनकी ईमेल आईडी को हैक कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैंक एकांउट से संबंधित जानकारी भी ले ली। इसके बाद हैकर ने ईमेल आईडी पर मेल भी भेजा है, जिसमें रुपये निकालने के लिए माफी मांगी है और रुपये वापस करने का वादा किया। पीड़ित ने मंगलवार को डीआईजी से शिकायत की। मामले में साइबर क्राइम सेल को जांच सौंपी गई। शाम को पीड़ित के खाते में रकम वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed