फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

दबिश के नाम पर तोड़फोड़, महिलाओं से बदसलूकी

Sat, 31 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 31 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
chunav
जैतपुर के मुकुटपुरा गांव मेें मतदान के दौरान दो मतपेटिकाएं लूटे जाने के मामले में गुरुवार रात और शुक्रवार को दिन में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरोखी पुरा मेें बीडीसी प्रत्याशी के घर में दबिश के नाम पर पुलिस ने जमकर तोड़ फोड़ की। आरोप है कि इसका विरोध करने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार सुबह 10 बजे बूथ बदले जाने के विरोध में क्षेत्र पंचायत जैतपुर के वार्ड 51 से प्रत्याशी विनीत यादव ने मुकुटपुरा के मतदान केन्द्र पर धावा बोल कर मतदान कार्मिकों की पिटाई कर दो मतपेटिकाएं लूट ली थी। विरोध पर जमकर कर तोड़फोड़ और पथराव भी हुआ था। जैतपुर पुलिस ने विनीत यादव समेत नौ नामजद और 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार रात सरोखी पुरा में विनीत यादव के घर दबिश दी। इस दौरान घर में चूल्हे, दरवाजे, कूूूूलर, टीवी आदि तमाम सामान तोड़ा गया। आरोप है कि विरोध करने पर घर पर विनीत की मां पुष्पा देवी और पत्नी ममता देवी समेत अन्य महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। उनके चाचा पंक्षी के घर भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं, पुलिस के डर से ग्रामीण रात भर चंबल के बीहड़ में जा छिपे। पुलिस ने तीन आरोपी राजू, छोटेलाल और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। मुकुटपुरा में दहशत के चलते शुक्रवार को गांव का स्कूल भी नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed