{"_id":"56ec5e3d4f1c1bbc588b4c74","slug":"charge-sheet-in-the-kidnapping-case-will-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में तुरंत लगेगी चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण मामले में तुरंत लगेगी चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
दिव्य
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस का फोकस अब अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने पर है। शुक्रवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अगर फरार अपराधी पकड़े भी नहीं जाते हैं तो भी पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट लगाएगी। अपहरण मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी की जा रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने के बाद पुलिस की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिए जाने पर भी बात चल रही है।
दिव्य वार्ष्णेय अपहरणकांड में पुलिस ने जूता कारीगर इजाउल हक उर्फ बब्बू, शमसाबाद के गोपालपुरा के हिस्ट्रीशीटर मुबीन, सैयदपाड़ा के अज्जो पहलवान, शहीद नगर के इलाउल हक उर्फ बब्बू और बबीना, ललितपुर रोड, झांसी के समीर को गिरफ्तार को किया था। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। दोपहर ढाई बजे आरोपियों को स्पेशल जज (दस्यु प्रभावी क्षेत्र) संतोष राय की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 31 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान उनके परिवारीजन भी कोर्ट में मौजूद रहे।
एसएसपी डा. प्रीतिंदिर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल को आधार बनाएगी। इसके लिए सुबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों के मददगार भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जिन लोगों के घरों पर रहे, जिन लोगों ने खाना दिया उन सभी को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द चार्जशीट भी लगाने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के छात्र दिव्य के पिता प्रतीक वार्ष्णेय स्टार पेपर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। दिव्य का अपहरण 13 मार्च की देर शाम दादी शशि वार्ष्णेय की आंखों के सामने सात बजे किया गया।
ताबड़तोड़ दबिश जारी
घटना में फरार शमसाबाद के बल्लू और नसीम की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। उनके राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिपे होने की पुलिस को जानकारी मिली है। इस पर पुलिस की चार टीमें अलग-अलग लगी हैं।
अधिवक्ताओं ने सुनाई खरीखोटी
अपहर्ताओं के कोर्ट में आने के साथ ही वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्हें पेशी पर जाने के दौरान खूब सुनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।