फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chandi karobari

चांदी कारोबारी की हत्या में छह लोग हिरासत में  

Tue, 21 Mar 2017 12:36 AM IST
चांदी कारोबारी की हत्या में छह लोग हिरासत में  
चांदी कारोबारी की हत्या में छह लोग हिरासत में   Updated Tue, 21 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandi karobari
चांदी कारोबारी की हत्या में छह लोग हिरासत में   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कमला नगर में चांदी पायल कारोबारी रामकुमार अग्रवाल को दो गोली मारी गई थीं। एक गोली पीठ में तो दूसरी गोली कंधे में होते हुए दिल को चीरती हुई निकल गई, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों गोलियां नजदीक से मारी गईं। हत्याकांड के मामले में क्राइम ब्रांच सहित तीन टीम जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि छह लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड को शूटरों ने अंजाम दिया है। सुपारी देकर हत्या कराई गई। इसके पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

बता दें, बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी फेस द्वितीय निवासी रामकुमार अग्रवाल पुत्र बाबूलाल अग्रवाल का चौबेजी का फाटक में ली पायल के नाम से कारोबार है। रविवार शाम तकरीबन 7:30 बजे वह दुकान बंद करके कर्मचारी युगल शर्मा निवासी कमला नगर के साथ स्कूटर से घर के लिए चले थे। युगल स्कूटर चला रहा था। रामकुमार पीछे बैठे थे। कमला नगर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पीछे से पहले पीठ में गोली मारी, जबकि दूसरी गोली कंधे में। यह गोली दिल को चीरती हुए हाथ में जाकर फंस गई। अत्यधिक खून बहने से उनकी कुछ ही देर में मौत हुई। हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी दुकान से अपने कर्मचारी के साथ ही आते थे। उनके पास न तो कैश था और न ही जेवर। ऐसे में बदमाशों का हत्या के पीछे लूट का इरादा नहीं था। कर्मचारी ने बाइक पर तीन बदमाशों को तेजी से जाते देखा। बाइक पर पीछे बैठे दोनों बदमाश हथियार लिए हुए थे। वे बल्केश्वर चौकी के पास से होते हुए फिरोजाबाद रोड की ओर भाग गए थे। पुलिस ने दुकान के कर्मचारी, दोस्तों, रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। छह लोगों को उठाया गया है। उनसे हत्या के बारे में सुराग तलाशे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शूटरों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
हत्याकांड को शूटरों ने अंजाम दिया है। क्योंकि इतना सटीक निशाना शूटरों का ही हो सकता है। ऐसे में पुलिस दो साल में जेल भेजे गए शूटरों को रिकॉर्ड खंगाल रही है। इनमेें कौन हाल में जेल से जमानत पर छूटकर आया, यह भी पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काल डिटेल भी कर रहे हैं चेक 
रामकुमार अग्रवाल के छह महीने के काल की रिकॉर्ड खंगाली जा रही है। उन्हें किसी ने धमकी तो नहीं दी, हाल ही में उनसे किन-किन लोगों ने बात की, इसका पता काल डिटेल से ही चलेगा। 


...तो सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
पुलिस ने चांदी कारोबारी के दुकान से घर आने वाले रास्ते पर घर, दुकान और हास्पिटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। कमला नगर में 12 जगह पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। एक जगह लगे कैमरे के फुटेज में बाइक पर तीन युवक नजर आ रहे हैं। मगर, तस्वीर धुंधली है। उसे कारोबारी के कर्मचारी को दिखाया गया है। हालांकि अभी उनके बदमाश होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस बड़ी स्क्रीन पर फुटेज को चेक करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed