फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal

चंबल नदी में डूबा युवक, तीन साथियों को बचाया

Sat, 26 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 26 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chambal
पिनाहट के गांव पडुआपुरा में एक वृद्धा की अंत्येष्टि में गए चार युवक चंबल नदी में नहाते समय डूब गए। इससे एक की मौत हो गई। जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिनाहट के गांव पडुआपुरा निवासी देवदत्त परिहार की मां सरस्वती देवी (80) शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। ग्रामीण शव अंत्येष्टि के लिए चंबल नदी घाट पर ले गए। वहां अंत्येष्टि के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे। इसी दौरान गांव के संतोष (20) पुत्र पूरन सिंह, विश्वजीत पुत्र प्रहलाद, भूरा पुत्र केशव और मांगे पुत्र देवदत्त डूबने लगे। यह देख वहां लोगों में हड़कंप मच गया। तभी गांव के ही तैराक दिनेश, रामकिशोर और रादर सिंह ने नदी में छलांग लगाकर भूरा, विश्वजीत, मांगे सिंह को निकाल लिया। जबकि संतोष उन्हें नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से ढूंढ निकाला। हादसे की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। संतोष को पिनाहट के दुर्गपाल सिंह महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र बताया गया है।
विज्ञापन

---------
यमुना में डूबे दो भाइयों के शव 18 घंटे बाद मिले
बाह। चित्राहाट के कचौराघाट गांव में यमुना में डूबे दो भाइयों के शव 18 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि कचौराघाट निवासी वेदप्रकाश यादव और सुशीला देवी के दो पुत्र और दो पुत्री थीं। पुत्रियों की शादी हो गई है। जबकि अमन (12) कक्षा पांच और शिवमोहन (10) कक्षा तीन की पढ़ाई कर रहे थे। गुरुवार शाम दोनों भाई यमुना में डूब गए थे। 18 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे दोनों के शव बरामद हो सके। एक साथ दोनों बेटों के शव देख वेदप्रकाश और सुशीला देवी बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, तहसीलदार कुमार संजय ने पीड़ित परिवार को शासन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed