{"_id":"5cdfc9f2bdec2207150687e8","slug":"chain-snatching-with-eight-women-at-radha-rani-temple-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधारानी मंदिर में चोरों ने बनाया 8 महिलाओं को निशाना, गले से 'गायब' कीं सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राधारानी मंदिर में चोरों ने बनाया 8 महिलाओं को निशाना, गले से 'गायब' कीं सोने की चेन
Sat, 18 May 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कस्बा मांट स्थित राधा रानी मंदिर में शनिवार को दर्शन करने आईं आठ महिला श्रद्धालुओं को चोरों ने निशाना बनाया। इन महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। पीड़ित महिलाओं ने थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्णमासी पर राधा रानी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी का फायदा चोरों ने उठाया। एक के बाद एक आठ महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली गईं। इससे मेले में अफरा तफरी मच गई।
पीड़ित महिलाएं अलीगढ़ और पलवल की रहने वाली हैं। उन्होंने मांट थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम न होने के कारण चोर उचक्के ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।