फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chadan

बिहार से हथियार खरीदने की फिराक में था चंदन 

Sat, 24 Dec 2016 01:36 AM IST
बिहार से हथियार खरीदने की फिराक में था चंदन 
बिहार से हथियार खरीदने की फिराक में था चंदन  Updated Sat, 24 Dec 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
chadan
AK-47
एसएन मेडिकल कालेज से फरारी के बाद गोरखपुर के अपराधी चंदन सिंह ने कई लोगों से रंगदारी वसूल की। पुलिस से बचने के लिए पांच बार नेपाल तक गया। बिहार से हथियार खरीदने की फिराक में था। मगर, नोटबंदी के कारण रंगदारी में वसूली गई रकम को हथियार तस्करों ने लेने से इंकार कर दिया। इस कारण उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

बता दें, लखनऊ एसटीएफ ने चंदन सिंह उर्फ  देवकी नंदन सिंह को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। बदायूं जेल में बंद रहे चंदन सिंह को 31 मई को एसएन मेडिकल कालेज इलाज के लिए लाया गया था। मगर, वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसका मुकदमा थाना एमएम गेट में दर्ज हुआ। एसटीएफ ने चंदन को शुक्रवार को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसटीएफ का कहना है कि फरारी के दौरान अपराधी ने गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर सहित गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडू और केरल के अतिरिक्त नेपाल में भी ठिकाना बनाया। इस बीच उसने एक करोड़ तक की रंगदारी वसूल की। इसके बाद वह एके-47 सहित कई हथियार खरीदना चाहता था। बिहार के जिला सिवान से हथियार खरीदने की तैयारी कर ली थी। मगर, आठ नवंबर को नोटबंदी होने के कारण हथियार नहीं खरीद सका। उसे हथियार सप्लायरों ने वापस लौटा दिया। 
विज्ञापन

दिल्ली में कराया इलाज
चंदन सिंह ने फरारी के बाद अल्सर का इलाज दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज कराया। अहमदाबाद में भी नाम बदलकर रहा। यहां भी एक अस्पताल में इलाज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी ने कोडवर्ड में बात कर भगा दिया 
एसटीएफ ने चंदन की गिरफ्तारी के लिए उसके साथी रिंकू सिंह को पकड़ा था। मगर, चंदन ने मोबाइल पर बात करने के लिए कोडवर्ड बना रखा था। इसके अनुसार दो बार जी भाई जी, जी भाई जी कहना था। इसका मतलब था कि पुलिस पकड़ सकती है। एसटीएफ ने जब रिंकू की चंदन से बात कराई तो उसने यही कहा। इस पर चंदन को शक हो गया और भाग गया। 

नाम बदलकर अहमदाबाद में रह रहा
करीब तीन महीने पहले चंदन सिंह सरसपुर इंडिया बुल अहमदाबाद में अजय सिंह नाम के व्यक्ति की फर्जी आईडी पर 2 बीएचके का फ्लैट किराए पर लिया था। बिहार के सिवान में जाकर वहां के अपराधी सतीश पांडेय और अजहर भाई से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed