{"_id":"dd48a6ec4d3eb9568a77a473da00a96c","slug":"cbi-team-of-railway-workers-questioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई की टीम ने रेलवे कर्मियों से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई की टीम ने रेलवे कर्मियों से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्सल कांड की जांच करने आई सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने शुक्रवार को भी कई रेल अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम ने पार्सल में होने वाले ‘खेल’ के बारे में तहकीकात की। कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। चीफ पार्सल आफिसर रहे चाहर ने अपने बयानों में भी कई कर्मचारियों के नाम टीम को बताए हैं।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अतिरिक्त पार्सल कई दफा पकड़े जा चुके हैं। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, तूफान और अवध एक्सप्रेस गाड़ियों में पार्सल के मामले में चालान भी किए जा चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्सल के खेल में ही कई दफा ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बदलवा दिए जाते हैं। सीबीआई की टीम ने रेलवे के वाणिज्य और परिचालन विभागों से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। टीम ने आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय में अफसरों से जानकारी ली। माना जा रहा है कि पार्सल कांड की जांच में सीबीआई कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम का खुलासा भी कर सकती है। बता दें कि गुरुवार को भी टीम ने कई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे।