{"_id":"571bd9c84f1c1b0f6c8b4e81","slug":"caught-in-police-recruitment-three-munnabhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में पकड़े तीन और मुन्ना भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती में पकड़े तीन और मुन्ना भाई
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-पीएसी में सिपाही भर्ती के लिए पुलिस लाइन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो मुन्ना भाई पकड़े गए थे। शनिवार को तीन और पकड़ लिए गए। इनमें एक अपने भाई तो दो 50 से 60 हजार रकम तय करके दौड़ लगाने आए थे। मगर, इससे पहले ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों में हरिओम निवासी नोपुरा, सादाबाद (हाथरस), ऊधम सिंह निवासी उटवारा, थाना खैर (अलीगढ़) और राहुल निवासी गांव बंधारी खुर्द, मुनैना, थाना गंगीरी (अलीगढ़) है। हरिओम अपने भाई कृष्ण कुमार की जगह पर दौड़ लगाने आया था, जबकि ऊधम सिंह ने दिसवार, थाना इगलास (अलीगढ़) के अजय सोलंकी और राहुल ने गांव बंधारी खुर्द, मुनैना (अलीगढ़) के ही प्रमोद को दौड़ में पास कराने का ठेका लिया था। सीओ एत्मादपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि तीनों ने दौड़ से पहले अपने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र दिए। प्रवेश पत्र में लगी फोटो की उक्त युवकों से पहचान की गई तो भिन्नता पाई गई। तब तीनों को पकड़ा गया। उन्हें थाना नाई की मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी नाई की मंडी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया।
अब तक पकड़े जा चुके हैं सात
गत मंगलवार को एटा के अजय यादव की जगह उसका भाई विजय और अलीगढ़ के ऊधम के स्थान पर उसका भाई राहुल आया था। उन्हें पकड़ लिया गया। शुक्रवार को पुष्पेंद्र सिंह निवासी टप्पल, अलीगढ़ और योगेश कुमार निवासी गांव बसोली, गोंडा, अलीगढ़ पकड़े गए थे। शनिवार को तीन और गिरफ्तार कर लिए गए।