फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewelry stolen from COD personnel's house in agra

आगरा: दिनदहाड़े सीओडी कर्मी के घर में 22 लाख की चोरी, वारदात से लोगों में आक्रोश

Sun, 04 Oct 2020 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from COD personnel's house in agra
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सदर क्षेत्र के नैनाना जाट में शनिवार को चोरों ने सीओडी कर्मी के घर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारियों के लॉकर तोड़े। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।  

विज्ञापन


नैनाना जाट निवासी सीओडी कर्मी कमल किशोर रावत का बेटा जयपुर में रहता है। बहू मायके और पत्नी गुड्डी देवी गोवर्धन 84 कोस की परिक्रमा लगाने गई हैं। कमल किशोर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की सुबह आठ बजे सीओडी गए थे। घर पर ताला लगा था। दोपहर में तकरीबन दो बजे लौटकर आए। 
विज्ञापन



घर के लोहे के दरवाजे का कुंडा टूटा पड़ा था। कमरों के भी ताले टूटे थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों को खोल लिया। उनके लॉकर के ताले तोड़कर 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात, तीन किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। सदर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से लोगों में आक्रोश
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। घरों की रेकी करते हैं। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता है। 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे
पुलिस ने सीओडी कर्मी के घर के आसपास की दो गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इनमें कई लोग निकलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस फुटेज की मदद से क्षेत्र के लोगों और बाहरी लोगों की पहचान के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed