फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car of kidnapped businessman taken to tundla from aligarh

अलीगढ़ से टूंडला लाई गई उद्यमी की कार, फारेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा राज

Tue, 25 Jul 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Tue, 25 Jul 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
car of kidnapped businessman taken to tundla from aligarh
संजीव गुप्ता का घर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के अपहृत उद्यमी संजीव गुप्ता तक पहुंचने के लिए पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उद्यमी की कार अलीगढ़ के गभाना में मिली है। फोरेंसिक जांच से पता चलेगा कि कार में कितने लोग सवार थे, क्या कुछ हुआ आदि के राज खुल सकते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह गभाना में टोल प्लाजा से 100 मीटर दूर पंचर की दुकान पर उद्यमी की कार सेंटा एफई यूपी 83 एसी 4100 के मिलने पर पुलिस को आशा जागी है कि शायद अब कोई सुराग मिल सकेगा। 
विज्ञापन


कार लॉक होने पर उसे गभाना पुलिस ने खोलने का प्रयास किया था, किंतु पुलिस खोल नहीं सकी थी। उद्यमी की पत्नी सारिका दूसरी चाबी लेकर पुलिस के साथ वहां पहुंची थी। अलीगढ़ की फोरेंसिक टीम ने कार से फिंगर प्रिंट लिए। फिरोजाबाद की फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कार में कितने लोग सवार थे, कितने लोगों ने कार ड्राइव की आदि की रिपोर्ट फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी। रिपोर्ट देररात्रि अथवा बुधवार तक आ जायेगी।


कार को सोमवार रात्रि नौ बजे करीब टूंडला लाया गया है। नामजद आरोपियों की जांच की जा रही है तथा उनसे पूछताछ की जायेगी। दोषी होंगे तो जेल भेजे जायेंगे। फिलहाल उद्यमी की बरामदगी पर पुलिस ध्यान दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed