फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car loot on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन युवकों को लिफ्ट देना कार चालक को पड़ा भारी

Mon, 02 Oct 2017 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Mon, 02 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
car loot on yamuna expressway in mathura
demo pic
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दोपहर में नोएडा से यात्री बन कर बैठे बदमाश मथुरा में राया इंटरचेंज के समीप चालक को बंधक बना कार लूट ले गए। चालक को सुरीर क्षेत्र में सर्विस रोड पर उतार दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि छलेसर आगरा निवासी श्याम सुंदर शर्मा आगरा के कमला नगर में जनरेटर कारोबारी रमेशचंद्र अग्रवाल के यहां चालक की नौकरी करता है। बताया गया है कि नोएडा में पढ़ रहे कारोबारी के बेटे विकास को छोड़ कर चालक सोमवार दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 80 सीएक्स 8079 से वापिस आगरा लौट रहा था। 
विज्ञापन


परी चौक नोएडा पर तीन युवकों को चालक ने आगरा तक के लिए कार में बैठा लिया। राया इंटरचेंज से करीब एक किलोमीटर पहले अंदर बैठे एक युवक ने उल्टी आने का बहाना बना कर कार को रुकवा लिया और मौका देख तीनों युवक अपने असली रूप में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल तानकर किया ये

पिस्टल तानकर चालक को बंधक बनाने के बाद एक बदमाश ने स्टेयरिंग खुद संभाल ली और कार को इंटरचेंज से नीचे उतार कर नौहझील की ओर ले आए। रास्ते में थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 85 के समीप सर्विस रोड पर लाकर चालक को धमकी देते हुए नीचे उतार दिया। 

लूटी कार को नौहझील की ओर लेकर भाग गए। लुटे-पिटे चालक ने आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों के माध्यम से पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक से घटना की जानकारी करने के बाद बदमाशों की तलाश में भागदौड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed