{"_id":"c29b7127a1826b9f007d5d7762391553","slug":"businessman-and-accountant-redeemed-hitting-the-rogues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी और मुनीम ने बदमाशों के छक्के छुड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी और मुनीम ने बदमाशों के छक्के छुड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर निहत्थे कारोबारी नरेंद्र शर्मा और उनके मुनीम नवीन उपाध्याय थे, दूसरी तरफ हथियारों से लैस चार बदमाश। लुटेरों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा। कार में रखे दो लाख रुपये से भरा बैग अचानक लुटते ही नरेंद्र और नवीन अपनी जान की परवाह किए बगैर बदमाशों से भिड़ गए। नरेंद्र ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि नवीन ने दूसरे पर ईंट फेंककर मारी। घबराहट में बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। फिर भी नवीन और नरेंद्र में से कोई नहीं भागा तो बदमाशों के हाथ पांव फूल गए। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर लुटेरे अपनी एक बाइक और पिस्टल छोड़कर भाग निकले। दो लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।
घटना आगरा-अलीगढ़ रोड पर बगलघूंसा गांव के पास की है। बगलघूंसा निवासी नरेंद्र शर्मा का आगरा जलेसर रोड पर श्रीराम कोल्ड स्टोरेज है। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे नरेंद्र अपने मुनीम नवीन उपाध्याय के साथ मारुति रिट्ज कार से खंदौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक गए थे। उन्होंने बैंक से दस लाख रुपये निकाले। आठ लाख रुपये से भरा बैग सीट के नीचे रख दिया, जबकि दूसरे बैग में दो लाख रुपये, चेक बुक आदि रखकर कार के डैश बोर्ड पर रख लिया। तकरीबन दो बजे कार आगरा अलीगढ़ रोड पर गांव बगलघूंसा के पास पहुंची तो अपाचे और पैशन बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल लगाकर डैश बोर्ड पर रखा बैग लूट लिया। इसी बीच नरेंद्र ने एक बदमाश को दबोच लिया। ये देखकर उसके साथियों ने नरेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। इस पर मुनीम नवीन ने भी साहस दिखाया और बदमाशों पर ईंट फेंकना शुरू कर दिया। बदमाशों ने हड़बड़ी में फायरिंग शुरू कर दिया। तीन फायर होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इस पर बदमाश एक बैग लेकर भागने लगे। इसी बीच नरेंद्र ने फायरिंग करने वाले बदमाश पर पत्थर फेंका तो वह अपनी बाइक और पिस्टल छोड़कर साथियों की बाइक पर बैठकर भाग निकला। मारपीट में नरेंद्र और नवीन को चोटें आईं। तब तक काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, मगर कोई हाथ नहीं लगा। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू, सीओ अखिलेश भदौरिया ने मौका मुआयना किया। व्यापारी ने बताया कि बैग में दो लाख रुपये की नगदी थी। लेकिन शाम को व्यवसायी ने चेक बुक और कागजात लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।