{"_id":"315fd6822cc7d4c02eb6eb0cf460c213","slug":"business-will-be-closed-if-crime-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश लूटते रहे तो व्यापार बंद कर देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश लूटते रहे तो व्यापार बंद कर देंगे
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ रिंकू बंसल से 1.62 करोड़ रुपये का सोना लूट के मामले में पुलिस आठ
विज्ञापन
दिन बाद भी बेसुराग है। आरोपियों के न पकड़े जाने से व्यापारियों में
आक्रोश है। सोमवार को आगरा सर्राफा एसोसिएशन ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह से
मुलाकात की। खुलासा जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान
पीड़ित सराफ रिंकू बंसल ने ज्ञापन भी दिया।
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के साथ आए दिन होने वाली लूट की वारदात से व्यापार पर असर पड़ रहा है। बाहर के व्यापारी आगरा नहीं आना चाहते हैं। वे दिल्ली का रुख कर रहे हैं। अगर, यही हाल रहा तो व्यापार बंद करना पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लुटेरों की धरपकड़ के बजाय पुलिस पीड़ित का ही उत्पीड़न करती है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश अध्यक्ष कुंदनिका शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल की मासिक बैठक पुलिस अधिकारियों के साथ होनी चाहिए, जिससे व्यापारी भी अपनी समस्या रख सकें। जिन रास्तों से व्यापारी निकल कर जाते हैं, उन पर पुलिस गश्त रहनी चाहिए। डीआईजी ने कहा कि लूटकांड के मामले में पुलिसकर्मियों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। माल की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें अपराधियों को पकड़ने में लगी हैं। इस दौरान ताराचंद मित्तल व अन्य व्यापारी विहिप के सुनील पाराशर, राकेश त्यागी, रवि दुबे आदि मौजूद रहे।