{"_id":"598dce7b4f1c1b7f2b8b46d2","slug":"brother-murder-contract-given-by-sister-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के लिए बहन ने दे दी भाई की हत्या की सुपारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के लिए बहन ने दे दी भाई की हत्या की सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
हत्या की सुपारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में चार बीघा जमीन में हिस्सा नहीं मिलने पर बहन ने भाई की हत्या के लिए सुपारी दे दी। भाभी ने ननद के खिलाफ डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश हैं।
बताया गया है कि एटा के अलीगंज निवासी प्रहलाद के पास चार बीघा पुश्तैनी जमीन है। जमीन में से उसकी हरदोई के संडीला निवासी शादीशुदा बहन हिस्सा मांग रही है। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद है। प्रहलाद की पत्नी शोभा का आरोप है कि उसकी ननद ने भूमि में हिस्सा लेने के लिए अपने रिश्तेदार को पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी है।
उसने बताया कि पति उसके मायके में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गया तो सुपारी लेने वाले रिश्तेदार ने उसे घटना की जानकारी दी। डीएम के समक्ष महिला ने दावा किया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करे तो उसका दूर का भाई सुपारी देने को लेकर कोर्ट में गवाही देने को तैयार है। शोभा की मानें तो पति ने पांच साले पहले ननद की शादी धूमधाम से की थी।
विज्ञापन
शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी ननद अपनी ससुराल और पति को दरकिनार कर भूमि में हिस्सा मांग रही है। मामले को लेकर रिश्तेदारों की कई बार पंचायत हो चुकी है, लेकिन कोई बात नहीं बनी। शिकायत पर डीएम ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।