{"_id":"59a17fd14f1c1be63d8b4623","slug":"brave-woman-in-mainpuri-saved-her-child-from-goons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे पर तमंचा तानते ही अकेली मां ने एक झटके में यूं चित कर दिए दो बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे पर तमंचा तानते ही अकेली मां ने एक झटके में यूं चित कर दिए दो बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
साहसी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में शनिवार को बच्चे को घर ले जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने महिला के सामने ही उसके बच्चे पर तमंचा तान दिया। इस पर मां से यह देखा न गया और वह दुर्गा बन गई। उसने तुरंत ही बदमाश को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। साथ ही तमंचा भी छीन लिया।
बताया गया है कि मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी प्रभाषा यादव शनिवार दोपहर में करीब 1.30 बजे सेंट मेरीज स्कूल से बच्चे को लेने के लिए गई हुईं थीं। छुट्टी के बाद जब वह बच्चे को लेकर घर लौट रहीं थीं। तभी डीएवी स्कूल जाने वाली गली के पास पीछे से बिना नंबर की डिस्कवर बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया।
एक बदमाश ने उतरते ही प्रभाषा का गला दबाते हुए चेन को तोड़ लिया। महिला ने तमंचा को देखकर विरोध नहीं किया लेकिन जब बदमाश ने मासूम पर तमंचा रखा तो प्रभाषा ने तमंचा लिए बदमाश के तमाचा जड़ दिया। साथ ही उसने बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया।

लोडेड था तमंचा
शोर सुनकर अपनी ओर भीड़ आते देख बदमाश वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा को जब्त कर लिया। तमंचा को खोल कर देखा गया तो उसमें कारतूस पड़ा हुआ था। अगर वह चल जाता तो निश्चित तौर पर जान जा सकती थी। महिला ने बताया कि बदमाश चेहरे को गमछे से ढंके हुए थे। मगर एक को वह सामने आने पर पहचान सकती हैं।
मामले में सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में लूट करने वाले बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।