फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brave girl fighting with molesters in agra

शोहदों ने की छेड़छाड़ तो साहसी युवती ने सिखाया ऐसा सबक, जिंदगी भर रखेंगे याद

Fri, 05 Jul 2019 03:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
brave girl fighting with molesters in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक साहसी युवती ने दो शोहदों को करारा सबक सिखाया। छेड़छाड़ का जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आए। उसके शोर मचाने पर एक्टिवा छोड़कर भागे युवकों ने उस पर फिर हमला किया। युवती उनसे जूझने लगी तो उनके पांव उखड़ गए।
विज्ञापन

  
युवती थाना हरीपर्वत के एक मोहल्ले की रहने वाली है। बुधवार शाम वो शाह मार्केट से मोबाइल ठीक कराकर पैदल ही घर जा रही थी। कॉसमॉस मॉल के पास एक्टिवा सवार दो युवकों ने फब्तियां कसी तो उसने उन्हें रोका और विरोध जताया। युवक तब भी छेड़छाड़ करते रहे। युवती डरी नहीं। 
विज्ञापन


उसने युवकों की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और शोर मचाया। लोग जुटे तो युवक एक्टिवा को छोड़कर भाग गए। युवती एक्टिवा को पुलिस के पास ले जाने लगी। रास्ते में एक शोहदे ने उसे रोका तभी साथी भी आया। सभी धमकाने लगे। मारपीट शुरू भी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, युवती फिर भिड़ गई तो उन्हें भाग पड़ा। बाद में युवती ने घटिया पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed