{"_id":"5a5f49f44f1c1b61268b4d22","slug":"boy-injured-during-encounter-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 8 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 8 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
मौके पर बच्चेे का परिचय पत्र
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार शाम करीब छह बजे दबिश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक बच्चे की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।
अब गोली बदमाशों की लगी या पुलिस की अभी साफ नहीं हो सका है। वहीं परिजनों का कहना है कि कहीं बदमाश नहीं थे, पुलिस वालों ने बदमाश होने के अंदेशे में गोली चलाई थी जो बच्चे को लग गई।
गांव मोहनपुर अड़ूकी में बुधवार शाम करीब छह बजे एक दरोगा और चार सिपाही अमरनाथ के मकान पर पहुंचे थे। अमरनाथ का घर गांव से बाहर है और घर के पास ही बगीचा बना रखा है।

Trending Videos
पुलिस वालों ने यहां पहुंचते ही कहा कि वह बदमाशों की तलाश में हैं और यहीं कहीं बदमाश छिपे हैं। इस पर अमरनाथ के पिता शिवशंकर ने कहा कि यहां तो कोई नहीं है।
इसी दौरान पुलिस वालों ने पास में बदमाश होने की बात कहकर फायरिंग कर दी। पुलिस वालों का कहना है कि सामने से बदमाशों ने भी गोली चलाई थी।
एक गोली घर के पीछे खेत में खेल रहे अमरनाथ के आठ वर्षीय बेटे माधव के सिर में लग गई। बच्चे के गोली लगते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस वाले घायल बच्चे के लेकर भागे।

एसएसपी ने की मौत की पुष्टि
पहले अड़ूकी गांव के पास स्थित स्वर्ण जयंती अस्पताल में ले जाया गया और बाद में नयति ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई समेत पुलिस के अफसर घटनास्थल और नयति पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग भी नयति पहुंच गए थे। एसएसपी ने चिकित्सकों के आधार पर बच्चे की मौत की पुष्टि की।