{"_id":"59bfe40d4f1c1bb6688b5322","slug":"border-security-force-man-were-involved-in-loot-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लुटेरों का गैंग चला रहे थे बीएसएफ जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लुटेरों का गैंग चला रहे थे बीएसएफ जवान
ब्यूरो/अमर उजाला डौकी (आगरा)
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के कारोबारी के साथ रविवार की रात हुई लूट में बीएसएफ के तीन सिपाही और पास के गांव का एक युवक शामिल पाए गए हैं। इनमें से पुलिस ने एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
फरार तीनों आरोपियों की तलाश चल रही है। इस खुलासे की रिपोर्ट बीएसएफ मुख्यालय भी भेजी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फरार सिपाहियों की गिरफ्तारी होने पर और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
बता दें कि कारोबारी नवीन आहुजा का मेडिकल उपकरणों का कारोबार है। वह इनोवा कार से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ दोस्त अंबाला के महेश नगर निवासी जोगेंद्र सिंह, आशीष और सतीश भी थे। डौकी के पास कार पंक्चर हो जाने पर नवीन ने आशीष और सतीश को पहिए में पंक्चर लगवाने के लिए आगरा भेज दिया था।
विज्ञापन
गाड़ी पर नवीन और जोगेंद्र मौजूद थे। तभी करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल पर आए चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नवीन से 12 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन, पर्स और जोगेंद्र से एक मोबाइल फोन लूट लिया।

Trending Videos
एक जवान दबोचा
demo pic
बदमाशों के चले जाने पर उन्होंने यूपी-100 को सूचना दी। पीआरवी-23 के हेड कांस्टेबल गोवर्धन और कांस्टेबल गोविन्द ने पीछा कर टोल प्लाजा के पास से एक बदमाश को पकड़ लिया। एसपी पूर्वी नित्यानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति धर्मेन्द्र यादव है।
वह एत्मादपुर के धौर्रा गांव का रहने वाला है। बीएसएफ का सिपाही है। वह 91 बटालियन करनपुर, गंगानगर राजस्थान में तैनात है। उसने फरार तीन साथियों के नाम बताए। इनमें एत्मादपुर के गांव टांडा छिरवई का जितेन्द्र यादव भी उसी की बटालियन में है। गाजीपुर का अनिल 26 बटालियन मेघालय में है। इनका साथी युवक गौरव यादव एत्मादपुर के गांव नगला रामबक्स का है।