फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bookseller found dead in the apartment in mathura

पुस्तक विक्रेता की हत्या कर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से शव फेंका, बिल्डर के खिलाफ मुकदमा

Mon, 05 Oct 2020 06:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Bookseller found dead in the apartment in mathura
इसी अपार्टमेंट में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट में रविवार की देर रात पुस्तक विक्रेता की हत्या कर छठी मंजिल से शव नीचे फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह परिसर के पिछले हिस्से में शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी ने बिल्डर के खिलाफ रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन


पुस्तक विक्रेता राकेश गौतम लगभग पांच वर्ष से अपने मौसेरे भाई बिल्डर विपिन गौतम द्वारा बनवाए गए बहुमंजिला भवन ब्रजेश हाइट्स की छठी मंजिल के फ्लैट संख्या 601 में रह रहे थे। वह मूलरूप से शहर के कैलाश नगर ब्रजनगर के निवासी थे। 
विज्ञापन



28 सितंबर को राकेश की पत्नी सुनीता गौतम पुत्र दृश्य को लेकर सादाबाद स्थित मायके चली गईं। सोमवार सुबह करीब छह बजे महिला सफाईकर्मी अपार्टमेंट के पिछले हिस्से के नीचे आई तो उसने राकेश के शव को जमीन पर पड़ा देखा। सफाईकर्मी ने सुरक्षाकर्मी को सूचित करने पर कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह टेप से बंधा था, शरीर पर चोट के निशान

Bookseller found dead in the apartment in mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। राकेश के मुंह पर टेप बंधा हुआ था। सिर और शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान भी थे। जानकारी होने पर पहुंचीं राकेश की पत्नी सुनीता गौतम ने ब्रजेश हाइट्स के मालिक विपिन गौतम पर हत्या का आरोप लगाया है। 

गोविंद नगर के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि राकेश की हत्या कर शव को छठी मंजिल से नीचे फेंका गया है। पत्नी ने बिल्डर विपिन गौतम के खिलाफ रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 


यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने सांसद को भी नहीं छोड़ा, कहीं आपके पास तो नहीं आए ऐसे मैसेज, रहें सावधान


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed