फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blackmailing sister in law after making video clip of rape in agra

साली के साथ दुष्कर्म की बना ली वीडियो, फिर छह साल तक...

Sat, 08 Jul 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
blackmailing sister in law after making video clip of rape in agra
रेप - फोटो : DEMO Pics
एक जीजा ने साली को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसकी मोबाइल से अश्लील क्लीपिंग बना ली। उसका छह साल से यौन शोषण करता आ रहा था। परिवारीजनों ने आरोपी जीजा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


छत्ता क्षेत्र की युवती के पिता एक मंदिर के पुजारी हैं। युवती की बहन की शादी 2011 में डौकी क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवक दवा का काम करता है। युवती अक्सर बहन से मिलने जाती थी। आरोप है कि एक दिन जीजा ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील क्लीपिंग बना ली। क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


इस कारण उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। तब से जीजा उसका यौन शोषण करता चला आ रहा था। पिछले दिनों घरवालों को भनक लग गई। उन्होंने युवती का रिश्ता तय कर दिया। इससे जीजा ने धमकाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को घर पहुंच गया। अकेला पाकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी युवती का भाई आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जीजा को पकड़ लिया। घरवालों ने जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद थाना छत्ता ले गए। यहां से उन्हें डौकी थाना भेज दिया गया। डौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed