फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers shot in prkash nagar

प्रकाश नगर में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी

Mon, 05 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP workers shot in prkash nagar
घटना से सांप्रदायिक तनाव, पुलिस तैनात, आरोपी फरार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में रविवार शाम साढ़े सात बजे यहीं के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गोपाल कुमार को गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप उनके पड़ोसी केबल संचालक मो. गुड्डू पर है। उसने साथियों सहित हमला बोला था। फायरिंग के बाद ये लोग भाग निकले। उधर, घटना के बाद भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। दूसरी ओर से भी लोग आ गए। इसके चलते तनाव हो गया। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

झगड़ा गुड्डू और गोपाल के भाइयों के बीच प्रकाश नगर में ही अंडे की ठेल पर हुआ था। दोनों रमेश की ठेल के पास खड़े थे। तभी कुछ लोगों ने गुड्डू के भाई आसिफ से शिकायत की कि केबल नहीं आ रही है। इस पर ही झगड़ा हो गया। इसका पता चलने पर गुड्डू और गोपाल भी पहुंच गए। दोनों के साथ कई लोग थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गुड्डू और उसके साथी हथियारों से लैस थे। इन्होंने वहां एक दुकान में तोड़फोड़ की। लोगों को पीटा। विरोध होने पर गुड्डू ने गोली चला दी। गोपाल के पेट में छर्रे लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल के घायल होने का पता चलने पर भाजपा नेता पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गोपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेल से छूटकर आया है आरोपी
गोली मारने का आरोपी मोहम्मद गुड्डू दो बार जेल जा चुका है। एक महीना पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वह दबंग किस्म का है। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed