{"_id":"5d8f51ba8ebc3e93a629a981","slug":"bjp-leader-parveen-begum-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भाजपा नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिली लाश, 26 सितंबर से थीं लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: भाजपा नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिली लाश, 26 सितंबर से थीं लापता
Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
विजिटिंग कार्ड पर भाजपा नेता परवीन बेगम का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष परवीन बेगम (42) की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला था। परिजनों ने शनाख्त के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाली रही है। हत्या किसने और क्यों की? इसका पता किया जा रहा है।
परवीन बेगम पत्नी पल्ले खां न्यू आगरा के करबला की रहने वाली थीं। उनके भाई राजेश अली उर्फ हन्ना ने बताया कि परवीन के पति, बेटे शानू और तालिव गांव में खजूर काटने गए थे। 26 सितंबर को शाम चार बजे परवीन एक फोन आने पर घर से निकली थीं। इसके बाद लौटकर नहीं आई।
शाम तकरीबन सात बजे बेटे तालिव की पत्नी हिना ने फोन किया तो बताया कि वह न्यू थाने पर हैं। बाद में परवीन ने पति से भी बात की। इसके बाद घर नहीं आई। रात तकरीबन नौ बजे परिजनों ने फोन मिलाया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया। मगर, गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद फोन नहीं उठा।

रात में थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी में टोल के पास नहर में परवीन का शव मिला। देर रात परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, परवीन के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।
उनकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें