फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP candidate registered a case of kidnapping

भाजपा प्रत्याशी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 17 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate registered a case of kidnapping
आगरा-फीरोजाबाद सीट से एमएलसी के लिए प्रत्याशी रहे टीपी सिंह के अपहरण के मामले में सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने केनरा बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन फुटेज नहीं मिले। इसके साथ ही एटीएम गार्ड सहित सात लोगों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन

बता दें, सोमवार को एमएलसी के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी टीपी सिंह ने स्वयं का अपहरण होने की बात कही थी। इस संबंध में थाना सिकंदरा में तहरीर भी दी। इसमें लिखा था कि वह दोपहर दो बजे नामांकन के लिए भतीजे अनंत प्रताप सिंह के साथ कार से निकले थे। तभी घर के मोड़ पर केनरा बैंक के सामने तीन फॉर्च्यूनर, बुलेरो और स्कार्पियो सवारों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इससे उनकी कार खंभे से टकरा गई। इसके बाद 8-10 लोगों ने जबरन अपहरण कर अपनी कार में बैठा लिया। आंखों पर पट्टी बांधकर घुमाते रहे। इसके बाद बोले कि अब तू एमएलसी का पर्चा कैसे भरेगा। रिवाल्वर भी कनपटी पर लगा दी। शाम चार बजे कीठम गांव के पास दक्षिणी बाईपास के अंडरपास पर चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग गए। एसओ सिकंदरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर धारा 364 (अपहरण) और 171 (घ) (नामांकन से वंचित करना) में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने केनरा बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, लेकिन उसमें घटना के संबंध में फुटेज नहीं मिले हैं। इसके बाद आसपास काम कर रहे तकरीबन छह से अधिक मजदूरों से भी बात की गई। उन्होंने घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। बैंक के गार्ड से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed