फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bittu kidnapping case now on cm table

मुख्यमंत्री तक पहुंचा बिट्टू अपहरण का मामला

Mon, 21 Mar 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bittu kidnapping case now on cm table
‌ब‌िटटू - फोटो : अमर उजाला आगरा
 अपहृत बिट्टू का 75 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से दिव्य को पुलिस ने दिन-रात एक कर 86 घंटे में अपहर्ताओं से मुक्त करा दिया था। अब सीएम के दरबार में बिट्टू का मामला भी पहुंच गया है। उम्मीद बंधी है कि इस केस में अब तक लापरवाह रही पुलिस ठीक दिव्य के मामले की तरह हरकत में आ जाएगी। रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. जूही सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जानकारी दी है।वहीं, डीजीपी जावीद अहमद के संज्ञान में भी यह मामला ला दिया है।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में लापता बच्चों के मामले में उनके अभिभावकों और अधिकारियों के साथ बैठक करने उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ज्योति सिंह आई थीं। इस दौरान बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल और मां रजनी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही की बात सामने रखी। कहा कि मैडम, हम लोग पुलिस के साथ बेटे की तलाश में इधर-उधर जाते हैं। पुलिस होटल में सोती है और हम उसे ढूंढते हैं। पुलिस ने जिस तेजी से दिव्य को बरामद किया, उस तेजी से कभी उनके बेटे की तलाश नहीं हुई। डीजीपी ने आज तक मामला संज्ञान में नहीं लिया। यही वजह है कि उनका बेटा बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस पर आयोग की सदस्य ज्योति सिंह ने एसपी क्राइम आनंद कुमार को निर्देश दिए कि वे खुद इस प्रकरण में जांच करें। कहा, बिट्टू के परिजनों ने जिन लोगों पर शक जताया, उनसे पूछताछ तक नहीं की। बिट्टू के परिचित और दोस्तों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल भी नहीं निकाली गई।  वहीं शाम को परिवार से दोबारा मिलने के बाद उन्होेंने आयोग की अध्यक्ष डा. जूही सिंह को जानकारी दी। उसके बाद ही अध्यक्ष ने डीजीपी से फोन पर बात की। सोमवार को एक मीटिंग भी बुलाई गई है। दिव्य को बरामद करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे। अब बिट्टू के मामले में वह सांसद डिंपल यादव से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च आज, जनता से मांगा सहयोग
कमला नगर से पांच जनवरी को लापता हुए अभिषेक उर्फ बिट्टू की बरामदगी के लिए उसके पिता संजय अग्रवाल सोमवार सुबह 10 बजे परिवार के साथ पैदल मार्च निकालेंगे। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। एएसपी हरीपर्वत अनुराग वत्स रविवार को बिट्टू के घर पहुंचे। पुलिस ने सात दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मार्च न निकालने का दबाव बनाया। सात दिन बाद मार्च निकालने को कहा था। इस पर परिजनों ने कहा, जब हमने ढाई महीने दे दिए तो फिर अब और वक्त क्यों दें।

सांसद राजब्बर ने की मुलाकात
रविवार शाम तकरीबन चार बजे राज्यसभा सांसद राजब्बर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और शहर अध्यक्ष रईसुुद्दीन भी मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed