फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers gang robbed

बाइकर्स गैंग ने तीन घंटे में की दो लूट 

Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
bikers gang robbed
हाईवे पर 32 हजार और शास्त्रीपुरम में बैग लूटा  - फोटो : अमर उजाला
शहर में बाइकर्स गैंग एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहा है। इसके बावजूद पुलिस बेखबर बनी हुई है। एक भी वारदात में बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। शुक्रवार को दो स्थानों पर लूट की वारदात हुई। सुबह न्यू आगरा क्षेत्र में हाईवे पर हास्पिटल के बाहर मरीज के तीमारदार से 32 हजार रुपये लूट लिए। दोपहर में सिकंदरा क्षेत्र में व्यवसायी की पत्नी से बैग लूट लिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

वारदात - 1
एत्मादपुर निवासी श्याममोहन के भाई को करंट लग गया था। 20 दिन पहले उसे हाईवे स्थित पारस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह तकरीबन नौ बजे श्याममोहन हास्पिटल के बाहर घूम रहा था। तभी दो बाइक पर चार बदमाश आए। उन्होंने श्याम मोहन को पकड़ लिया। इसके बाद हास्पिटल के बगल से गली में ले गए। उसे मारपीटकर इलाज के लिए रखे 32 हजार रुपये लूट लिए। श्याम ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश खंदारी की ओर बाइक से भाग गए। पीड़ित ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

वारदात - 2
शास्त्रीपुरम निवासी दीपक घई का पश्चिमपुरी पर हैंडलूम का शोरूम है। दोपहर तकरीबन 12 बजे उनकी पत्नी प्रीति शोरूम से एक्टिवा पर लौट रहीं थीं। उन्होंने अपना बैग हाथ में टांग रखा था। जेसीबी चौराहे के पास पीछे से आए अपाचे सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर बैग लूट लिया। बदमाशों के झपट्टे मेें प्रीति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके हाथ और पैरों में चोट लगी। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बैग में 35 हजार रुपये, मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू आगरा और सिकंदरा में ज्यादा वारदात 
बाइकर्स गैंग सबसे ज्यादा वारदातें सिकंदरा और न्यू आगरा क्षेत्र में अंजाम दे रहा है। वारदात हाईवे और शास्त्रीपुरम में हो रही है। यहां पर वारदात के बाद बदमाश पकड़ में नहीं आ पाते हैं। इसका बदमाश फायदा उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed