फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers gang looted eight thousand

बाइकर्स गैंग ने हाईवे पर  सराफ से लूटे आठ हजार 

Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bikers gang looted eight thousand
ताजनगरी में नहीं थम रहा बाइकर्स गैंग का आतंक, हर रोज वारदात  - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में बाइकर्स गैंग का आतंक नहीं थम रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वारदात नहीं होती हो। शुक्रवार दोपहर को बाइकर्स गैंग ने हाईवे स्थित ट्रांसयमुना कालोनी में सराफ से आठ हजार रुपये लूट लिए। सराफ बदमाशों से भिड़ गया, मगर रकम लुटने से बचा नहीं सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया निवासी सराफ सतीश कुमार के पिता कन्हैयालाल ट्रांसयमुना कालोनी स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार दोपहर सतीश अस्पताल गया था। वह बाहर खड़ा हुआ था। तभी अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने सतीश को पकड़ लिया। उसकी जेब से आठ हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फीरोजाबाद की ओर बाइक ले जाने लगे। सतीश ने बाइक पकड़ ली लेकिन बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन हर बार की तरह लकीर पीटती रही। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। सराफ ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन



वारदात : 2
सती नगर निवासी भावना कुमारी फीरोजाबाद नगर निगम में क्लर्क हैं। गुरुवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए ट्रांस यमुना कालोनी स्थित श्री कृष्णा हास्पिटल के सामने वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी अपाचे पर दो बदमाश आए। उन्होंने भावना के हाथ में लगा पर्स लूट लिया। इसके बाद फीरोजाबाद की ओर भाग गए। यह वही बदमाश थे, जिन्होंने सराफ से शुक्रवार को लूट की। पर्स में 70 हजार के जेवरात, 15 हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, पासबुक आदि रखी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed