फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDC candidate tortured by police

पुलिस ने बीडीसी प्रत्याशी की खाल उधेड़ डाली

Fri, 02 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
BDC candidate tortured by police
पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवार गौरव सिंह को बुधवार को खंदौली थाने में थर्ड डिग्री टार्चर किया गया। उसे इतना पीटा कि उसका शरीर नीला पड़ गया। कमर के नीचे खाल उधड़ गई। आरोप है कि उसके भाई और भतीजे ने दरोगा चंद्रपाल सिंह से साठगांठ करके उसे शांति भंग की धारा में पकड़वाकर यातनाएं दिलवाईं। उसका उपचार कराया जा रहा है। शिकायत पर एसएसपी ने सीओ एत्मादपुर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

कस्बे के गांव बिचपुरी निवासी गौरव सिंह वार्ड 20 से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया है। गौरव के बड़े भाई राजकुमार के पुत्र विष्णु ने भी इसी वार्ड से पर्चा दाखिल किया है। गौरव ने बताया कि भाई और भतीजा उस पर मैदान से हटने का दबाव बना रहे थे। उसके इंकार करने पर उन्होंने सबक सिखाने की धमकी दी थी। मंगलवार की रात को जब वह घर में सो रहा था, तभी खंदौली थाने के दरोगा चंद्रपाल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ आए। उसे पीटा और यह कहते हुए ले गए कि थाना ले जाकर इसे नेता बनाते हैं। थाने में रातभर पटों और लाठियों से दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने पटाई की। गौरव के कूल्हे और हाथ में चोटें आई हैं। कूल्हे के पास खाल भी उधड़ गई है। बुधवार को पुलिस ने गौरव और गांव के कान्हा को शांति भंग में गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा, जहां से जमानत पर छूटने के बाद गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  खंदौली पुलिस का कहना है कि गांव में झगड़ा करने पर गौरव को पकड़ा था। गुरुवार को उसने एसएसपी प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन

मामला गंभीर, जांच के बाद होगी कार्रवाई
खंदौली थाने में पंचायत चुनाव के प्रत्याशी को पीटने की शिकायत आई है। इसकी जांच सीओ को सौंपी है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
- डाक्टर प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed