फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bawal in gokulpura

गोकुलपुरा पुलिस चौकी के सामने आधे घंटे पथराव

Mon, 08 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Updated Mon, 08 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
bawal in gokulpura
गोकुलपुरा में कुलकुलबाजी (कबूतर उड़ाने का खेल) के विवाद ने रविवार शाम छह बजे दो जातीय गुटों के संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों में पुलिस चौकी के ठीक सामने लगभग आधा घंटा तक पथराव हुआ। इसमें चौकी इंचार्ज समेत आठ लोग घायल हो गए। कई घरों में भी ईंटें फेंकी गई। इलाके की दुकानें बंद हो गईं। फोर्स आई तो उपद्रवी भागे। पुलिस ने एक युवक  को हिरासत में लिया है। तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

झगड़ा अशोक वाल्मीकि और हरिओम वर्मा के बच्चों के बीच हुआ था। दोनों कबूतर उड़ा रहे थे। किसी बात पर उनमें कहासुनी हुई तो दोनों ओर के लोग आ गए। गोकुलपुरा पुलिस चौकी के सामने उनके बीच पथराव हुआ। यहां किसी की ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। आरोप है कि अशोक पक्ष ने ये ईंटे लालो यादव, संजय वर्मा, दिलीप अग्रवाल और ओम प्रकाशके घरों में भी फेंकीं जिनका झगड़े से कोई वास्ता नहीं था। ईंट लगने से लालो गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में चौकी इंचार्ज सन्नू लाल यादव, हरिओम वर्मा, भूरा, पाल ब्रहम, बबलू समेत आठ लोग घायल हुए हैं। यही नहीं दोनों पक्षों के लोग हाथों में ईंट-पत्थर लेकर एक -दूसरे गलियों तक में दौड़ाते रहे। थाना लोहामंडी से पुलिस फोर्स आने पर वे भाग निकले। पुलिस ने अशोक वाल्मिीकि के बेटे अक्षय को हिरासत में लिया। अशोक पक्ष ने जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया तो हरिओम पक्ष ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

कई बार हो चुका है झगड़ा
गोकुलपुरा के इंजीनियर विमल ने बताया कि यहां कुलकुलबाजी पर दोनों पक्षों में कई बार झगडा़ हो चुका है। पुलिस सख्ती नहीं दिखा रही, इसलिए बार-बार बवाल हो रहा है। दो महीने पहले भी पथराव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed