{"_id":"dc417789d5b6e0defcb04a5313f75b50","slug":"banti-yadav-caught-by-police-in-filmy-style-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में दबोचा राणा गैंग का बंटी यादव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी अंदाज में दबोचा राणा गैंग का बंटी यादव
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 29 Jul 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात की फिराक में हथियार लेकर शहर में घूम रहे शूटर हरेंद्र राणा गैंग के सदस्य बंटी यादव और उसके साथी रॉबर्ट को पुलिस ने पीछा करके प्रतापपुरा चौराहे पर रोकने की कोशिश की। वह पुलिस की गाड़ी मेें टक्कर मारकर भागने लगा। कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे फिल्मी अंदाज में दबोच लिया। चौराहे पर ही धुनाई लगाई। कार से हथियारों का थैला भी बरामद किया गया है।
सदर का सोहल्ला निवासी बंटी यादव छह माह पहले जेल से छूटकर आया था। तभी से फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ सदर असीम चौधरी को मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी कि बंटी यादव अपने साथी शूटर के साथ किसी वारदात की फिराक में आर्टिका कार से देवरी रोड पर घूम रहा है। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने उसकी कार का पीछा किया। कार में बंटी, उसके दो साथी और एक महिला थी। कार देवरी रोड से प्रतापपुरा चौराहे की ओर जाने लगी। यहां पहले से खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन बंटी समझ गया कि पुलिस उसके पीछे लग चुकी है। उसने वहां खड़ी जीप को टक्कर मारकर कार की गति और तेज कर दी। इसी बीच पीछा करते हुए आ रहे सीओ ने प्रतापपुरा चौराहे से आगे जैसे ही कार रुकवाई, तभी बंटी और उसके साथी कार का शीशा तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे और राबर्ट को दबोचकर जमकर पिटाई लगाई। हालांकि, महिला समेत दो लोग भाग गए। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सीओ सदर ने बताया कि बंटी और रॉबर्ट से पूछताछ की जा रही है।
पोहप सिंह हत्याकांड में है वांटेड
27 अप्रैल, 2015 को सेवला जाट में मलपुरा निवासी पोहप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोहप सिंह सतीश प्रधान का साथी रहा था। उसकी पत्नी ने हत्याकांड में बंटी यादव समेत कई लोगों को नामजद किया था। वह तभी से फरार था। हालांकि बाद में पोहप सिंह की पत्नी ने बंटी के हत्याकांड में शामिल नहीं होने की बात लिखकर दी थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि बंटी हत्याकांड में वांटेड है।
विज्ञापन
इलाहाबाद से चोरी कार, नंबर भी बाइक का
बंटी यादव के पास से बरामद कार की नंबर प्लेट पर यूपी 70 सीएम-1462 लिखा था। छानबीन में ये नंबर पैशन प्रो बाइक का निकला। कार इलाहाबाद से चोरी की गई थी।
हरेंद्र राणा-वीनेश का है साथी
बंटी यादव को पुलिस ने शाहगंज में पांच साल पहले हुए भोला जाट हत्याकांड में जेल भेजा था। इसके बाद मुस्तफा क्वार्टर में टीटू यादव और रिंकू यादव की दोहरी हत्या हुई थी। इसमें उसे भी नामजद किया गया था। उसने जेल के अंदर से वीनेश की मदद से शूटर्स से दोनों की हत्या करवाई थी। एपी एक्सप्रेस से हरेंद्र राणा व वीनेश की फरारी में भी उसका नाम सामने आया था।