फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   balika

बालिका से छेड़छाड़ पर थाने में हंगामा 

Mon, 20 Mar 2017 01:10 AM IST
बालिका से छेड़छाड़ पर थाने में हंगामा 
बालिका से छेड़छाड़ पर थाने में हंगामा  Updated Mon, 20 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
balika
गुजरात - फोटो : ANI

विज्ञापन
थाना न्यू आगरा क्षेत्र की बालिका से पड़ोसी युवक और एक किशोर ने छेड़छाड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ तो लिया लेकिन थाने से छोड़ दिया। इससे गुस्साए भाजपा नेताओं ने रविवार को थाने पर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।  
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा 26 फरवरी को स्कूल जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक और एक किशोर ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अगवा करने का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा घर पहुंची। आरोपियों ने बाद में फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। छह मार्च को भी छात्रा से स्कूल से लौटते वक्त छेड़छाड़ की। बालिका ने घरवालों को बताया। परिवारीजनों ने आरोपियों के घरवालों से शिकायत की। इस पर दोनों ने धमकी दे डाली। दो दिन पहले पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। थाना न्यू आगरा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिवारीजनों का आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आई लेकिन दोनों को नाबालिग बताकर छोड़ दिया। हालांकि एक आरोपी की उम्र 21 साल है। रविवार को सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी के साथ विजय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार भदौरिया, देवेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, शिशुपाल चौधरी, प्रदीप बघेल के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एक आरोपी का आधार कार्ड भी दिखाया। पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के भाई को पीटा 
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के भाई को पीटा। उसके सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि शुक्रवार को वह बेटे के साथ बाजार गई थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक उनके घर में घुस आया। बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी का भाई आरोपी युवक के घर पहुंच गया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कराया। शनिवार शाम को किशोरी का भाई मंदिर के बाहर बैठा हुआ था। तभी आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी। इससे वह घायल हो गया। किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को किया बदनाम 
आगरा। ताजगंज क्षेत्र की युवती की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम कर दिया गया। पीड़ित युवती ने एसएसपी से शिकायत की है। 
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि रविवार को उसके पास कुछ लोगों ने काल किए। वह उससे अश्लील बातें करने लगे। कुछ लोगों ने मैसेज भी किए। काल करने वाले एक युवक ने उसे बताया कि उनके नाम से बनी फेसबुक आईडी पर उनका नंबर लिखा है। इसमें उसके बारे में गलत बातें भी लिखी हैं। उसे बदनाम किया जा रहा है। उसके बारे में अश्लील मैसेज भी लिखे गए हैं। युवती ने आईडी चेक की तो मामला सही निकला। इसके बाद एक साइबर एक्सपर्ट से आईडी को बंद करा दिया। पुलिस से शिकायत की। युवती को शक है कि एक परिचित युवक ने यह हरकत की है। फेसबुक आईडी से युवक की आईडी भी अटैच है। युवती ने पुलिस को साक्ष्य भी दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed