फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Tech student commits suicide by shoot himself with license revolver in agra

आगरा: बीटेक के छात्र ने रिवाल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी, छत पर पड़ा मिला शव

Tue, 22 Sep 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2020 12:19 AM IST
सार

  • आगरा में सोमवार रात को बीटेक के छात्र ने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसके पिता बैंक मैनेजर हैं। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपने मोबाइल से फेसबुक आईडी और कान्टेक्ट नंबर डिलीट कर दिए। 

विज्ञापन
B.Tech student commits suicide by shoot himself with license revolver in agra
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत की पाश कालोनी नेहरू नगर में सोमवार रात को राजेश शर्मा के बेटे शुभांकर शर्मा (21) ने घर की दूसरी मंजिल की छत पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह बीटेक का छात्र था। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छत से रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि शुभांकर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन



147, नेहरू नगर निवासी राजेश शर्मा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक हैं। वह संस्कार भारती में पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा शुभांकर आसोम के सिल्चर कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वह तृतीय वर्ष का छात्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे की है घटना

लॉकडाउन में कालेज बंद होने पर घर आ गया था। पढ़ाई में अच्छा था। वहीं बेटी शुकृति फरीदाबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार शाम सात बजे राजेश बाजार गए थे। उनकी पत्नी अर्चना घर के सामने टहल रही थीं। बेटा शुभांकर घर में था।
 
तभी अर्चना को गोली की आवाज सुनाई पड़ी। वह घर में आ गईं। उन्होंने शुभांकर को देखा। इसके लिए छत पर गईं। मगर, जीने का गेट बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। 

वह अपनी कोठी की छत से गए। छत पर शुभांकर पड़ा हुआ था। वह खून से लथपथ था। इस पर उसे एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिया 

थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजेश शर्मा (पंडित) ने तहरीर दी है, जिसमें लिखा है कि बेटे ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वजह नहीं बताई। फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई थी। घर में तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

पिता का कहना था कि शुभांकर घर से बाहर नहीं जाता था। किसी से विवाद भी नहीं हुआ। ऐसा क्या हुआ, जो उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस को छत पर बने शुभांकर के कमरे से मोबाइल और लैपटॉप मिला, जिसको कब्जे में लिया गया है। इनकी जांच की जाएगी। 

पबजी खेलता था शुभांकर, फेसबुक प्रोफाइल की डिलीट  

पुलिस ने शुभांकर के मोबाइल को चेक किया है। इसमें उसकी फेसबुक आईडी भी चलती थी। मगर, आईडी डिलीट मिली है। मोबाइल में नंबर भी थे। मगर, कान्टेक्ट लिस्ट से नंबर गायब मिले हैं। इससे आशंका है कि उसने आत्महत्या से पहले यह सब डिलीट कर दिए, जिससे उसके दोस्तों और संपर्क के लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग सके। इसके अलावा कॉल डिटेल भी नहीं मिली है। 

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार शुभांकर की किसी से बात तो नहीं हुई। इसके लिए कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि शुभांकर जब से कॉलेज से आया, तब से मोबाइल चलाता रहता था। घर में पबजी खेलता रहता था। मगर, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे पबजी नहीं हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है।   

मां के नहीं रुक रहे आंसू 

बेटे शुभांकर की मौत से मां अर्चना बेहोश हो गईं। बाद में रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। वह रोये जा रही थीं। उनका कहना था कि बेटे ने खुद छोले बनवाए थे। शाम पांच बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। वह किसी तरह के तनाव में भी नहीं था। बेटे ने यह क्यों किया?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed