फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   b tach student

बीटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:30 AM IST
बीटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बीटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत Updated Mon, 09 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
b tach student
बीटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया में कब्रिस्तान के पास रविवार दोपहर बाद बीटेक के एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शनिवार शाम को घर से अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

»æ¢ß ताजपुर नगरिया निवासी ज्ञान सिंह का पुत्र अजय कुमार (21) शनिवार की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। तब जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे गांव में कब्रिस्तान के पास गूल में छात्र का शव पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था और दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में परिवारीजन भी पहुंच गए। शव देख आक्रोशित परिवारीजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना थाना अछनेरा पुलिस को दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रविकांत पाराशर से परिवारीजनों ने छात्र की फांसी लगाकर हत्या किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। उसके बाद से अजय नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बाद में शक के आधार पर गांव के ही दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक और डॉग स्क्वैड की टीम ने साक्ष्य जुटाए। टीम ने मृतक की जेब से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

------
तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप, पिता ने दी तहरीर
अछनेरा। अजय के पिता ज्ञान सिंह ने देरशाम उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।  पुलिस ने दो दोस्तों के परिवारीजनों को हिरासत में ले लिया है। जबकि तीनों दोस्त घर से फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अजय जयपुर में रहकर कर रहा था पढ़ाई 
फतेहपुर सीकरी। मृतक अजय कुमार बीटेक फाइनल वर्ष का छात्र था। वह जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को ही जयपुर से लौटकर घर आया था। अपने भाई-बहनों में अजय सबसे बड़ा था। छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed