{"_id":"b1de9d46b00075c15068b6adc9ed528b","slug":"avaidh-nirman-dhahaye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर चौकी से पक्की सराय तक ढहाए अवैध निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोबर चौकी से पक्की सराय तक ढहाए अवैध निर्माण
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण अभियान के तहत शुक्रवार को गोबर चौकी से लेकर पक्की सराय तक 150 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। नगर निगम की दो जेसीबी मशीन ने करीब ढाई घंटे में सड़क के दोनों ओर हुए इन कब्जों को हटाया। अब तीन दिन तक अभियान बंद रहेगा। इसके बाद मंगलवार से शुरू होगा।
शुक्रवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी, एडीए के अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त दस्ता फतेहाबाद रोड स्थित गोबर चौकी की पुलिया पर पहुंचा। तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इसके बाद फतेहाबाद रोड होते हुए पक्की सराय तक मार्ग में नालियों और नाले को पाटकर किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया। लगातार चल रहे अभियान का असर यह रहा कि इस मार्ग पर किसी ने भी विरोध करने की कोशिश नहीं की। रास्ते में नजूल की जमीन पर लोगों ने दुकानों का निर्माण कर लिया था। भूखंड पर कुछ पक्की दुकानें तो कुछ झोपडियां, खोखे आदि बना लिए गए थे। इन सभी को जमींदोज कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान ने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते अभियान नहीं चलेगा। सोमवार को बल्केश्वर महादेव का मेला है। मंगलवार से पुन: अतिक्रमणों पर कार्रवाई शुरू होगी।
रेलवे ने ढहाई छह दुकानें, भड़के व्यापारी
आगरा। फोर्ट स्टेशन पर चिम्मन पूड़ी चौराहा की ओर स्थित छह दुकानों को रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार शाम ध्वस्त कर दिया। इन दुकानों को लेकर काफी दिनों से रेलवे प्रशासन और व्यापारियों के बीच गतिरोध चल रहा था।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारी चिम्मन पूड़ी चौराहा की ओर स्थित प्रवेश द्वार को चौड़ा करना चाहते थे। इसके दोनों ओर दुकानें थीं। व्यापारियों का कहना था कि दुकानों की लीज 2018 तक है। किराया भी जमा कर दिया है। ऐसे में अचानक रेलवे दुकानों को कैसे तोड़ सकता है। व्यापारी डीआएरम से भी मिले। मामला रेलवे के विधि विभाग तक पहुंचा था। इसके बाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे रेलवे के अधिकारी आरपीएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एकत्र हुए व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, निगम के अधिशासी अभियंता राजीव राठी भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत किया। जेसीबी मशीन से छह दुकानों को ढहा दिया गया। व्यापारी नेता बांके बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ये दुकानें राकेश गोयल की हैं, जबकि एक यादव पान भंडार, श्याम जी ट्रेडर्स और तीसरी दुकान चंद्रशेखर शर्मा की हैं।