{"_id":"57869a7b4f1c1b124b13e25b","slug":"auto-driver-s-beating-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालक की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे गोबर चौकी (ताजगंज) निवासी आटो चालक मनीष (28) को कुछ युवकों ने जमकर पीटा। सूचना पर आए परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के हंगामा करने पर पुलिस पहुंच गई।
मनीष राठौर पुत्र चंद्रभान ट्रांसपोर्ट नगर में आटो पार्ट्स की दुकान के बाहर घायल पड़ा था। दुकानदारों की सूचना पर आई पुलिस ने उसके मोबाइल से घरवालों को जानकारी दी। हरीपर्वत थाना पुलिस ने बताया कि सूचना देने पर मनीष की पत्नी विजय रानी अपने परिचित के साथ आ गई थी। वे मनीष को अस्पताल लेकर गए थे। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिवारीजनों ने बताया कि मनीष आटो से संबंधित कुछ कागजात लेने आरटीओ दफ्तर गया था। वहां पर लोडिंग टेंपो के चालक से उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी के चालक ने अपने साथियों के साथ उसको जमकर पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक की दो बेटियां हैं। परिवार में कोहराम मच गया।