फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto driver murder in agra

ऑटो ड्राइवर की हत्या, कातिल ने शव के साथ किया ऐसा काम जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 13 Mar 2018 01:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Mar 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
auto driver murder in agra
इसी स्थान पर जलाया गया था शव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बड़ा गालिबपुरा (नाई की मंडी) निवासी एक आटो चालक की हत्या कर कातिल ने शव को जलाने की कोशिश की। उसका अधजला शव झाड़ियों में मिला। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रहीशुद्दीन कुरैशी (57) की रविवार शाम सात बजे घर पहुंचा था। उसने पत्नी नजमा को सब्जी और रोटी दे दी। इसके बाद सवारियों को छोड़ने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। 

रात में लौटा नहीं। सुबह 7:30 बजे पुलिस को आगरा किला के पास झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। सीओ सदर उदयराज सिंह और थाना रकाबगंज पुलिस पहुंच गई। 

कुछ देर में मृतक की पहचान हो गई। रहीशुद्दीन के सिर में चोट का निशान था। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। इसके लिए उस पर पेड़ के पत्ते डाले गए थे। 

मगर, पत्तों में आग नहीं लग पाई। इससे रहीशुद्दीन का चेहरा नहीं जल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नजमा अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। 

सीओ सदर का कहना है कि हत्या के पीछे रंजिश हो सकती है। जांच की जा रही है। हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। इसके बाद जलाया गया है। मगर, सफल नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तोरा क्षेत्र में खड़ा मिल गया आटो 

रहीशुद्दीन का आटो मौके पर नहीं मिला था। इस पर पुलिस ने आटो की तलाश शुरू कर दी। अपराह्न तीन बजे तोरा क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर आटो लावारिस खड़ा मिल गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। 

आठ दिन पहले खो गया था मोबाइल परिवारीजनों ने बताया कि रहीशुद्दीन का मोबाइल आठ दिन पहले खो गया था। इससे आशंका है कि यह साजिश के तहत किया गया है। पुलिस काल डिटेल निकलवा रही है। 

रहीशुद्दीन के दस बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed