{"_id":"596ce2d24f1c1b71518b4704","slug":"audio-of-bjp-mla-viral-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायकों की फोन पर डर्टी टॉक, महिला विधायक के बारे में सोने से पहले कहा ये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायकों की फोन पर डर्टी टॉक, महिला विधायक के बारे में सोने से पहले कहा ये
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
phone call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माननीयों के बीच एक महिला विधायक को लेकर हुई अश्लील बातचीत का वायरल हुआ ऑडियो भाजपा हाईकमान तक पहुंच गया है। उधर, गैर भाजपा दलों ने इसे हवा देना शुरू कर दिया है। भाजपा से जुडे़ जिले के दो माननीयों का वायरल हुआ ऑडियो राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मचाए हुए है।
भाजपा के साथ-साथ सपा, बसपा और कांग्रेस ने इस ऑडियो को राजनीतिक हथियार के रूप में प्रयोग करते हुए क्षेत्रों में प्रचारित करना शुरू कर दिया। दोनों माननीयों के कैंप में आडियो सुर्खियों में आने के बाद सन्नाटा दिखा। दोनों ने खास लोगों के फोन ही अटैंड किए। दरअसल दोनों माननीयों की बातचीत का यह ऑडियो करीब दो माह पुराना है।
रात के वक्त सोने से पूर्व दोनों के बीच जिस तरह की बातचीत का उल्लेख आडियो में है वह जनप्रतिनिधि की मर्यादा के विपरीत माना जा रहा है। सूबे की एक महिला विधायक को लेकर दोनों माननीयों के बीच जिस तरह का अश्लील वार्तालाप ऑडियो में हो रहा है उससे सुनने वाले हैरान हैं।
विज्ञापन
गैर भाजपा दलों ने ऑडियो को लेकर माननीयों के क्षेत्रों में उनके चरित्र को लेकर हवा देना शुरू कर दी है। उधर भाजपा नेताओं ने ऑडियो को पार्टी हाईकमान के पास भेज दिया है। पार्टी के एक नेता का कहना है कि हाईकमान इस पर गंभीर है। इस संबंध में पार्टी जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं सयुस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और शिकोहाबाद से सपा के प्रत्याशी रहे डॉ. संजय यादव का कहना है कि यह ऑडियो भाजपा नेताओं के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी की महिला विधायक के प्रति उनकी सोच क्या है यह इस आडियो से पता चलता है।