फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attempt to murder woman on resist the gang rape in agra

आगरा में सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर महिला की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Fri, 21 Jun 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder woman on resist the gang rape in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में यमुना पार की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ खंदौली के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसने विरोध किया तो उसकी जान लेने का प्रयास किया गया। महिला की चीख सुनकर पहुंचे बस्ती के लोगों ने उसे बचाया। 
विज्ञापन


आरोप महिला के दो जीजा और उनके एक दोस्त पर है। लोगों ने एक जीजा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। खून से लथपथ महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार रात की है। 
विज्ञापन


महिला का पति से विवाद चल रहा है। वो मायके में रहती है। उसकी दो बहनें भी पति से विवाद के कारण मायके में रहती हैं। तीनों बहनों के पतियों के साथ केस भी चल रहे हैं। महिला की छोटी बहन की ससुराल खंदौली के एक गांव में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बहाने महिला को बुलाया

आरोप है कि केस के सिलसिले में बातचीत के बहाने बहाने ले गया। वहां उसका साढ़ू और एक दोस्त मौजूद था। रात करीब नौ बजे तीनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख सुनकर आए लोगों ने उसे बचाया।

नग्न अवस्था में मिले उसके एक जीजा की पिटाई लगाई। दूसरा जीजा और दोस्त भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उसकी मां और बहनें भी पहुंच गई। 

मां का कहना था कि उसके दो दामाद ने यह घिनौनी करतूत की है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। खंदौली थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed