{"_id":"5d5ba1d68ebc3e89af63fa17","slug":"attempt-to-kidnap-one-year-old-child-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: एक वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश, चश्मदीद बहन ने बताई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: एक वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश, चश्मदीद बहन ने बताई चौंकाने वाली बात
Wed, 21 Aug 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
परिजन की गोद में मासूम बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार को फिर से बच्चे को अगवा करने की कोशिश की गई। थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला काजी स्थित गमा देवी मंदिर से नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को अगवा कर थैले में डालने का प्रयास किया।
हालांकि शोर मचाने पर बदमाश बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के संबंध में पूछताछ की।
थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित मोहल्ला काजी निवासी राजकुमार का आठ महीने का बेटा आदर्श अपनी ढाई साल की बहन तनिष्का के साथ मोहल्ले के गमा देवी मंदिर पर खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और आदर्श को उठाकर थैले में डालने लगे।

'थैले में था एक और बच्चा'
बच्चे के रोने की आवाज और तनिष्का के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर बदमाश घबरा गए और बच्चे को फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद मंदिर पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को शांत कराया।
चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों के पास मौजूद थैले में एक और बच्चा था। उसके हाथ थैले में से नजर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लोगों ने बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। वहीं बच्चे के पिता राजकुमार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंदिर पर खेलते रहते हैं बच्चे
मोहल्ला काजी स्थित गमा देवी मंदिर पर बच्चे खेलते रहते हैं। यहां मातारानी की पूजा को भीड़ रहती है। मंगलवार सुबह भीड़ कम थी। इस कारण बदमाशों ने सही मौका देखकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- कासगंज: बच्चे को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने बदमाशों को पीटा, कार फूंकी
गनीमत थी बंद था स्कूल का गेट
मंदिर के पास ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित होता है। घटना के दौरान स्कूल का गेट बंद था और कोई बच्चा बाहर नहीं था। घटना के बाद अभिभावक बच्चों को स्कूल लेने पहुंचने लगे।
लोगों ने जताया आक्रोश
बच्चे को अगवा करने की कोशिश के बाद पुलिस की लापरवाही पर लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।